फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Penetration to sell fish set in police setting in Machheran in lock down

लॉक डाउन में मछेरान में पुलिस की सेटिंग से लगी मछली बेचने की पैठ, वीडियो वायरल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
Penetration to sell fish set in police setting in Machheran in lock down
मेरठ। लॉक डाउन में पुलिस की सेटिंग से मछेरान में मछली बेचने की पैठ लग रही है। जहां, सोशल डिस्टेंस की भी धज्जियां उड़ाई जा रही है। बताया गया है कि एक शातिर अपराधी दिल्ली के गाजीपुर से रोज मछली लाकर मछेरान में बेच रहा। मछली बेचने के लिए लगी पैठ की वीडियो वायरल हो रही है। यह मामला सदर बाजार थाना क्षेत्र के मछेरान का है। बृहस्पतिवार रात एक वीडियो वायरल हो रहा है। बताया गया है कि एक युवक दिल्ली से मछली लाकर मछेरान में पैठ लगाता है। जहां से रोज लोग मछली खरीद कर ले जा रहे हैं। आरोप लग रहे हैं कि सदर बाजार पुलिस की सांठगांठ से एक शातिर अपराधी यह पैठ लगाता है। रमजान महीने में यहां पर मछली खरीदने वालों की लंबी लाइन लग रही है। इस मामले की शिकायत एक युवक ने पुलिस के अधिकारियों से पहले भी की थी, लेकिन मामले को रफा दफा कर दिया गया। बृहस्पतिवार रात करीब 10:00 बजे उक्त युवक ने वीडियो बनाई और फिर उसे वायरल कर दिया है। जिससे पुलिस व प्रशासन की कार्यशैली की भी पोल खुल गई है। सवाल उठ रहा है कि जहां लॉक डाउन में लोगों को खाने का सामान लेने के लिए भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। वही, मछेरान में पुलिस व प्रशासन ने कैसे खुली छूट दे दी। दिल्ली से मछली लाकर बेचना बताया जा रहा है। जिससे कोरोना वायरस का खतरा और बढ़ रहा है। एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि इस मामले में गंभीरता से जांच कराई जाएगी। वीडियो में कितनी सच्चाई है जांच करके कार्रवाई होगी। एसपी सिटी इसकी जांच करके रिपोर्ट देंगे, अगर सदर पुलिस की भूमिका मिली तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। गजेंद्र चौधरी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed