{"_id":"5f31aad18ebc3e3d0144c43f","slug":"pcv-vaccine-to-be-given-to-children-from-august-13-vitamin-a-campaign-will-start-meerut-news-mrt4956595186","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 अगस्त से बच्चों को दी जाएगी पीसीवी वैक्सीन, शुरू होगा विटामिन ए का अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 अगस्त से बच्चों को दी जाएगी पीसीवी वैक्सीन, शुरू होगा विटामिन ए का अभियान
विज्ञापन
मेरठ। जिले में न्यूमोकोकल कनजूगेट (पीसीवी) वैक्सीन 13 अगस्त से बच्चों को दी जाएगी। इसके साथ ही बच्चों को विटामिन ‘ए’ की डोज देने का अभियान भी शुरू होगा। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि पीसीवी वैक्सीन पहले निजी अस्पतालों में उपलब्ध थी, अब यह सरकारी अस्पतालों में भी मिलेगी।
सरकार निशुल्क देगी
पीसीवी वैक्सीन की एक डोज 3500 रुपए से 4 हजार तक मिलती है। अब यह नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत बच्चों को दी जाएगी। पहली डोज जन्म के छह हफ्ते, दूसरी 14वें हफ्ते और तीसरी 9वें महीने में दी जाएगी। मेरठ में अभी एक लाख 421 बच्चे पंजीकृत हैं। यह वैक्सीन सरकारी अस्पताल, सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य इकाइयों पर निशुल्क होगी। इससे शिशु मृत्यु दर में भी कमी आएगी। दूसरी तरफ बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण में सुधार के लिए जिले के नौ माह से 5 साल तक के 4,36227 बच्चों को छमाही विटामिन ‘ए’ की खुराक दी जाएगी। इसके लिए विटामिन ‘ए’ वितरण अभियान चलाया जाएगा। वैक्सीन और बाल स्वास्थ्य पोषण माह का प्रारंभ सांसद राजेंद्र अग्रवाल 13 अगस्त को दोपहर 12 बजे नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजेंद्र नगर पर करेंगे। अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, मेरठ मंडल डॉक्टर रेनू सिंघल विशिष्ट अतिथि होंगी।