फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pawan Saini became National President and Naresh General Secretary

पवन कुमार राष्ट्रीय अध्यक्ष और नरेश सैनी बने महासचिव

Mon, 11 Oct 2021 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Pawan Saini became National President and Naresh General Secretary
पवन सैनी राष्ट्रीय अध्यक्ष और नरेश बने महासचिव
विज्ञापन

मेरठ। अंतरराष्ट्रीय सैनी समाज मार्गदर्शन एवं एकता संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से पवन कुमार सैनी को राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रीति सैनी को उपाध्यक्ष, नरेश सैनी को राष्ट्रीय महासचिव और सूरज मल सैनी को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चुना।
रविवार को सूर्या पैलेस स्थित डॉ. सुनीता सैनी के आवास पर आयोजित की गई। चुनाव अधिकारी आनंद कुमार कुशवाहा रहे। राष्ट्रीय संरक्षक सतवीर सैनी, राजेश सैनी एडवोकेट, राम रतन सैनी को चुना गया। डॉ. कमल सैनी को हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष, प्रीति सैनी को दिल्ली प्रदेश महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष, वीरेंद्र सैनी को चीफ ऑडिटर, आनंद कुशवाहा को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष, निरंजन सैनी को उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी, सूरजमल सैनी को उत्तर प्रदेश अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
विज्ञापन

अनिल सैनी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष एवं जिले के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार, रिटायर्ड सूबेदार मेजर समरजीत सिंह को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रांतीय उपाध्यक्ष, मोहित सैनी को जिला बिजनौर का युवा प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष चुना गया। डॉ. सुनीता सैनी को महिला विंग मेरठ जिलाध्यक्ष, डॉ. पूजा सैनी को सहारनपुर जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ चुना गया। सभा में संजय सैनी, ब्रजवीर सिंह सैनी, दिनेश कुमार सैनी ,पूनम सैनी ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed