फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pawan Arora became president, Satyanarayan Gupta became treasurer

अध्यक्ष पवन अरोड़ा, कोषाध्यक्ष बने सत्यनारायण गुप्ता

Fri, 30 May 2025 06:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 06:50 PM IST
विज्ञापन
Pawan Arora became president, Satyanarayan Gupta became treasurer
- टेंट डेकोरेटर्स हायर्स एसोसिएशन के त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। टेंट डेकोरेटर्स हायर्स एसोसिएशन के त्रिवार्षिक चुनाव वर्ष 2025-28 सात फेरा रेस्टोरेंट गढ़ रोड पर हुए। चुनाव अधिकारी विपुल सिंघल और देवेंद्र गोयल ने बताया कि अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और उपमंत्री पद के लिए चुनाव होना था। अध्यक्ष पवन अरोड़ा, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण गुप्ता, उपाध्यक्ष विकास कंसल, उपमंत्री वीरपाल निर्विरोध निर्वाचित हुए।

आज महामंत्री पद के लिए चुनाव हुआ। सुशील कुमार गर्ग लाला रामनाथ डेरे वाले तथा हिमालय शर्मा, शर्मा टेंट हाउस के बीच मुकाबला रहा। कुल 85 संस्था सदस्यों ने अपने मत का प्रयोग किया। महामंत्री पद पर सुशील कुमार गर्ग लाला रामनाथ डेरे वालों ने 50 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की। हिमालय शर्मा को 35 मत प्राप्त हुए। सुशील कुमार गर्ग विजयी घोषित किए गए। सभी टेंट व्यवसायियों ने नवनिर्वाचित टीम अध्यक्ष पवन अरोड़ा शुभम टेंट हाउस, महामंत्री सुशील कुमार गर्ग राम नाथ डेरे वाले, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण गुप्ता स्वास्तिक टेंट हाउस, उपाध्यक्ष विकास कंसल, कंसल टेंट हाउस, उपमंत्री वीरपाल हर्ष टेंट हाउस को माला व पटका पहनाकर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान निवर्तमान अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अपार मेहरा, रजत गुप्ता, संजय अग्रवाल, संजीव शारदा, अंकुश चौधरी रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed