{"_id":"695a58d3234e87d9cf0ab8d9","slug":"parvinders-century-powers-black-bulls-to-victory-meerut-news-c-72-1-mct1009-146722-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: परविंदर की शतकीय पारी से ब्लैक बुल जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: परविंदर की शतकीय पारी से ब्लैक बुल जीता
विज्ञापन
जीसीए में मैच के बाद विजेता टीम और पूर्व रणजी खिलाड़ी परविंदर फोटो स्त्रोत स्वयं
जीसीए क्रिकेट मैदान में खेले गए मैच में पूर्व रणजी खिलाड़ी का दमदार प्रदर्शन
मेरठ स्ट्राइकर्स को नौ विकेट से हराया
परविंदर ने 49 गेंदों में 139 रन बनाए
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। जीसीए क्रिकेट एकेडमी में रविवार को मेरठ स्ट्राइकर्स और ब्लैक बुल टीम के बीच रोमांचक मैच देखने को मिला। ब्लैक बुल टीम की ओर से पूर्व रणजी खिलाड़ी परविंदर सिंह ने शानदार शतकीय पारी खेली और ब्लैक बुल की टीम को 9 विकेट से जीत दिला दी। उन्होंने 300 छक्के भी पूरे किए।
मैच में मेरठ स्ट्राइकर्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 204 रन बनाए। टीम की ओर से राहुल चौधरी ने 50, रोहित भिंडर ने 35, रोहित ने 70 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में योगेश गुप्ता ने तीन, योगेश महाली और माधव ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य पीछा करने उतरी ब्लैक बुल की टीम की ओर से पूर्व रणजी प्लेयर परविंदर ने शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने 49 गेंद में 139 रन बनाए। इसमें उन्होंने 10 चौके और 15 छक्के लगाए। उनके साथ राहत इलाही ने 39, रवि ने 25 रन की पारी खेली। ब्लैक बुल ने 14.2 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाकर 9 विकेट से मैच जीता। परविंद ने करियर के 300 छक्के मारने का रिकॉर्ड भी बनाया। इस मौके पर उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।