फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Parunika Sisodia Honoured at Rishabh Cricket Academy

Meerut News: ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में पारुणिका सिसोदिया सम्मानित

Sat, 04 Jul 2026 07:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
Parunika Sisodia Honoured at Rishabh Cricket Academy
- दिल्ली प्रीमियर लीग की नीलामी में रहीं सबसे महंगी खिलाड़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। अंडर-19 भारतीय महिला क्रिकेटर पारुणिका सिसोदिया शनिवार को ऋषभ क्रिकेट एकेडमी पहुंचीं। पारुणिका दिल्ली प्रीमियर महिला क्रिकेट लीग की नीलामी में सबसे महंगी खिलाड़ी रही हैं। एकेडमी में उनका सम्मान किया गया। इस मौके पर पारुणिका ने युवाओं को क्रिकेट की बारीकियां भी सिखाईं।
दिल्ली प्रीमियर महिला क्रिकेट लीग को लेकर दो जुलाई को नीलामी प्रक्रिया हुई। इस दौरान मेरठ के जयदेवी नगर की रहने वाली पारुणिका को ईस्ट दिल्ली राइडर की टीम ने 14 लाख रुपये में खरीदा। पारुणिका सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं। पारुणिका की इस उपलब्धि पर शनिवार को ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि पारुणिका को बचपन से ही क्रिकेट पसंद था। उन्होंने शुरूआत से ही शानदार प्रदर्शन किया। इसके चलते वह अंडर 19 महिला विश्व कप खेली, एशिया कप खेली और अब जल्द ही भारतीय सीनियर टीम में भी अपनी जगह पक्की करेंगी।
विज्ञापन

पारुणिका लेफ्ट आर्म स्पिनर हैं और पिछले कई वर्षों से दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेल रही हैं। भारत के लिए भी अंडर-19 में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर उनके दादा प्रभु दयाल सिसोदिया ने भी खुशी जताई। उनके पिता सुधीर भी दिल्ली में क्रिकेट एकेडमी चला रहे हैं और युवाओं को क्रिकेट में आगे बढ़ा रहे हैं। वह जब भी यहां मेरठ आती हैं तो क्रिकेट कोच अतहर अली से आईटीआई क्रिकेट एकेडमी, ऋषभ क्रिकेट एकेडमी आदि में अभ्यास करती हैं। शनिवार को एकेडमी में पहुंचने पर रजनी, कोमल, खुशबू, हिमांशु, रोहित, कनिष्क जैन आदि ने उनका सम्मान किया। पारुणिका अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम का हिस्सा रहीं और उन्होंने टूर्नामेंट में कुल दस विकेट लिए। अंडर-19 एशिया कप में भी वह भारतीय टीम में शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed