{"_id":"61e32e1616e38f1ab273026f","slug":"party-organise-at-bsp-candidate-office-fir-meerut-news-mrt5735633141","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अनुमति कार्यालय खोलने पर मेडिकल पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना अनुमति कार्यालय खोलने पर मेडिकल पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
बसपा प्रत्याशी के कार्यालय पर चल रही थी पार्टी, 40 पर रिपोर्ट दर्ज
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र में संतोष हॉस्पिटल के पास शनिवार रात बसपा प्रत्याशी दिलशाद अली के कार्यालय पर मिठाई बांटी जा रही थी और पार्टी चल रही थी। बिना अनुमति पार्टी का आयोजन करने, कोविड नियमों का अनुपालन न करने पर पुलिस ने कार्यालय को बंद करा दिया। पुलिस ने इस मामले में शाहपीर गेट निवासी अब्दुल नईम और अन्य अज्ञात सहित 40 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मेडिकल थाना प्रभारी संतशरण सिंह ने बताया कि शनिवार रात दारोगा और अन्य टीम एल-ब्लाक केे पास चेकिंग कर रहे थे। तभी उनको पता चला कि बसपा प्रत्याशी के कार्यालय में पार्टी चल रही है। लोगों को वोट देने के नाम पर मिठाई बांटी जा रही है, उनको खाना खिलाया जा रहा है। इस दौरान कोविड नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था।
पुलिस टीम ने जब चुनाव कार्यालय खोलने और पार्टी करने के बारे में किसी तरह की अनुमति देने के बारे में जानकारी मांगी तो कोई जवाब नहीं मिला। यहां काफी संख्या में लोग थे। कोरोना संक्रमण के बावजूद सामाजिक दूरी का भी पालन नहीं किया जा रहा था। इसके चलते ही केस दर्ज कर कार्यालय बंद कराया गया।