फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Parks will be beautified with Rs 2.5 crore

ढाई करोड़ रुपये से पार्कों का होगा सौंदर्यीकरण

Wed, 29 Sep 2021 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
Parks will be beautified with Rs 2.5 crore
ढाई करोड़ रुपये से पार्कों का होगा सौंदर्यीकरण
विज्ञापन

मेरठ। नगर निगम 15वें वित्त आयोग के खजाने से शहर की विभिन्न कॉलोनियों के पांच पार्कों को विकसित कर जनता को सौंपेगा। शीघ्र ही विकास कार्यों के लिए टेंडर निकालकर कार्य पूरा कराया जाएगा।
नगर निगम के वार्ड 26 के शास्त्री नगर डी-ब्लॉक में मकान नंबर 228 के सामने महाराणा प्रताप पार्क को मॉडल पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा। इस पार्क को विकसित किए जाने की घोषणा मुख्यमंत्री द्वारा की गई थी। इसके अलावा जागृति विहार सेक्टर दो में आबू नाला के किनारे स्थित ग्रीन बेल्ट की भूमि का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। पहले भी इस ग्रीन बेल्ट पर पेड़ पौधे लगाए गए थे। लेकिन स्थानीय लोगों ने ग्रीन बेल्ट पर पशुओं के तबेले खोल दिए थे। जिसके कारण ग्रीन बैल्ट की हरियाली नष्ट होती चली गई। ग्रीन बेल्ट पर अवैध कब्जे न हो और पेड़ पौधे भी सुरक्षित रहें, इसके लिए नगर निगम ग्रीन बेल्ट की चारदीवारी कराएगा।
विज्ञापन

मयूर विहार में क्षतिग्रस्त पार्क की बाउंड्रीवॉल बनाकर वायु गुणवत्ता सुधार के लिए पौधरोपण कराया जाएगा। ताकि आसपास रहने वाले परिवारों को पार्क का लाभ मिल सके। यही हाल लख्मी विहार स्थित पार्क का भी है। इस पार्क का भी जीर्णोद्धार किया जाएगा। पल्लवपुरम स्थित हरिकिशन पार्क का सौंदर्यीकरण पर भी 25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। चीफ इंजीनियर यशवंत कुमार का कहना है कि 15वें वित्त से बजट की व्यवस्था की गई है। शीघ्र ही पार्कों के सौंदर्यीकरण के टेंडर निकाले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed