{"_id":"5f626d638ebc3e388744fa28","slug":"park-the-truck-in-the-petrol-pup-after-that-do-suside-in-the-forest-laward-news-mrt501680652","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक पेट्रोल पंप पर खड़ा किया और जंगल में जाकर चालक ने लगा ली फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक पेट्रोल पंप पर खड़ा किया और जंगल में जाकर चालक ने लगा ली फांसी
विज्ञापन
लावड़(मेरठ)। अंदावली गांव के जंगल में बुधवार को एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को नीचे उतारने के बाद परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है।
अंदावली गांव निवासी पिंटू पुत्र जीत सिंह ट्रक चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। बताया गया है कि मंगलवार देर शाम पिंटू मुजफ्फरनगर स्थित किसी पेट्रोल पंप के पास गाड़ी खड़ी करके चला गया था। गाड़ी काफी देर तक वहां खड़ी होने की जानकारी ट्रक मालिक को मिली तो उसने चालक पिंटू से संपर्क किया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। जिस पर मालिक ने पिंटू के परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। देर रात ग्रामीणों को अंदावली गांव के जंगल में पिंटू का शव एक पेड़ से लटका मिला। जिस पर उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा और परिजनों को फोन पर जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार देर शाम परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परंतु देर शाम तक इस संबंध में परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी।
उधर, थाना प्रभारी बृजेश चौहान का कहना है कि अभी इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस जांच कर रही है। यदि परिजन तहरीर देते हैं तो उसी आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी।