फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   pariksha form online

परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन, पांच तक भरें

Tue, 25 Oct 2016 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Tue, 25 Oct 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
pariksha form online
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 सीसीएसयू ने दिसंबर सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म और ग्रेजुएशन में रेग्युलर, प्राइवेट फर्स्ट ईयर के छात्रों की मुख्य परीक्षा के फार्म भरने की डेट तय कर दी है। 25 अक्तूबर से विवि की वेबसाइट पर फॉर्म ऑनलाइन आ जाएंगे। पांच नवंबर तक फॉर्म भरे जा सकेंगे। विवि ने इस बार सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म के साथ मुख्य परीक्षा के फॉर्म भरवाने की भी शुरुआत की है। विवि मुख्य परीक्षा के फॉर्म जल्दी भरवा रहा है, ताकि तैयारी में दिक्कत न हो।
विज्ञापन

सोमवार शाम को विवि ने फॉर्म का शेड्यूल जारी कर दिया। वार्षिक प्रणाली के तहत चल रहे ग्रेजुएशन कोर्स की मुख्य परीक्षा 2017 के लिए रेग्युलर, प्राइवेट, एक्स, डिविजन इंप्रूवमेंट और एकल विषय के छात्र परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। छात्र फॉर्म विवि की वेबसाइट www.ccsuonline.in पर 25 अक्तूबर से पांच नवंबर तक भरे जाएंगे। फार्म आठ नवंबर तक कॉलेजों में और 10 नवंबर तक विवि में जमा होंगे। बैक परीक्षा 2016 में शामिल होने वाले रेग्युलर और प्राइवेट फर्स्ट ईयर के छात्रों को एक्स छात्रों के रूप में फॉर्म भरना का मौका अलग से दिया जाएगा। यह मौका सेकेंड ईयर और थर्ड ईयर के फॉर्म की जब डेट आएगी उसके साथ दिया जाएगा। इसी तरह ट्रेडिशनल पीजी कोर्स में सत्र 2016-17 की विषम सेमेस्टर (दिसंबर 2016), ग्रेजुएशन में पहले, तीसरे, पांचवें और सातवें सेमेस्टर के परीक्षा, बैक पेपर परीक्षा, एक्स के फॉर्म भी 25 अक्तूबर से भरे जाएंगे। एलएलबी और एलएलएम विषम सेमेस्टर और एमफिल के परीक्षा फॉर्म भी उक्त तिथि से ऑनलाइन भरे जा सकेंगे। प्राइवेट और रेग्युलर छात्रों के सेकेंड ईयर और थर्ड ईयर के फॉर्म की डेट अभी इसलिए तय नहीं की गई है। क्योंकि बैक परीक्षा चल रही है। इसका रिजल्ट आने के बाद फॉर्म भरवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed