फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Parents were asleep, two years old innocent

माता-पिता सो रहे थे, दो साल की मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 12 Jun 2017 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 12 Jun 2017 02:56 AM IST
विज्ञापन
Parents were asleep, two years old innocent
बच्‍ची की मौत के बाद विलाप करते परिजन।

दो साल की मासूम की शनिवार देर रात एक घर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बताया गया कि माता-पिता के सोने के बाद बच्ची किसी तरह बाथरूम में पहुंच गई थी। रविवार सुबह बच्ची पानी से भरी बाल्टी में मृत मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। बच्ची के साथ कुछ गलत होने के अंदेशे पर पुलिस ने मासूम के शव का पोस्टमार्टम भी कराया। लेकिन बकौल इंस्पेक्टर रिपोर्ट में बच्ची की मौत पानी में डूबने से आया है।

विज्ञापन


ब्रह्मपुरी पुलिस के अनुसार मकबरा निवासी शाकिब ने देहरादून निवासी नेहा नाम की युवती से शादी की थी। दोनों अलग-अलग समुदाय से हैं। यह दंपति ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में लोधों के पुल के पास फूलमंडी इलाके में रह रहा है। दोनों से दो साल की बेटी जोया थी। नेहा करीब डेढ़ माह बाद मायके से शनिवार को ही अपनी मां अनीता के साथ लौटी थी। 
विज्ञापन


नेहा ने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम करीब सात बजे उन्होंने घर में कोल्ड ड्रिंक पी थी। जिसके बाद नींद आने पर सभी लोग सो गए थे। रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे जब वह उठे तो जोया बिस्तर पर नहीं मिली। वह उसे ढूंढते हुए बाथरूम में गए तो वहां जोया पानी की बाल्टी में गिरी हुई थी। उसका सिर बाल्टी के अंदर था और पैर ऊपर थे। उन्होंने उसे बाल्टी से निकाला तो वह मर चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ गलत होने का शोर मचा
इस
बीच शोर मच गया कि बच्ची के साथ कुछ गलत हुआ है। इसे लेकर मोहल्ले के कुछ लोगों ने हंगामा किया। यहां तक चर्चाएं रहीं कि बच्ची की गला दबाकर हत्या कर गई है। सूचना पर इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी अजय अग्रवाल मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पुलिस से बच्ची की मौत का कारण जानना चाहा तो शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शाम को इंस्पेक्टर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार रिपोर्ट में बच्ची की मौत डूबने की वजह से ही होना आया है। जिसके बाद शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।

हो चुके ऐसे हादसे
इंस्पेक्टर ने बताया कि ये एक हादसा था। पहले भी बच्चों के इस तरह के हादसे हो चुके हैं। इसलिए परिजनों को सावधानी बरतनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed