फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Para players expressed happiness over approval of training like normal players

पैरा खिलाड़ियों ने सामान्य खिलाड़ियों की तरह प्रशिक्षण की मंजूरी मिलने पर जताई खुशी

Sat, 01 Aug 2020 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
Para players expressed happiness over approval of training like normal players
पैरा खिलाड़ियों ने सामान्य खिलाड़ियों की तरह प्रशिक्षण की मंजूरी मिलने पर जताई खुशी
विज्ञापन

मेरठ। पैरा खिलाड़ियों को सामान्य खिलाड़ियों की तरह प्रशिक्षण देने पर कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। अब स्टेडियम सहित अन्य खेल मैदानों में पैरा खिलाड़ियों को सामान्य खिलाड़ियों की तरह सभी सुविधाएं मिलेंगी। इससे पहले खिलाड़ियों को अपनी जेब से ही खर्च करना पड़ता था। सरकार के इस फैसले से दिव्यांग खिलाड़ियों ने खुशी जाहिर की। कहा कि उन्हें उम्मीद है पदक पाने पर अब सामान्य खिलाड़ियों की तरह सम्मानित राशि का प्रावधान भी होगा।
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश को पदक दिलाने वाले पैरा पावर लिफ्टर खिलाड़ी सचिन चौधरी ने दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया था। सचिन के साथ कई दिव्यांग खिलाड़ी एक सप्ताह भूख हड़ताल पर रहे थे। बृहस्पतिवार को खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए सामान्य खिलाड़ियों में शामिल करने की खबर सुनकर सचिन चौधरी खुश हैं। उन्होंने कहा यह पहली जीत है। सामान्य खिलाड़ियों की तरह पदक जीतने पर सम्मानित राशि भी मिले, जिसके लिए खेल निदेशक आरपी सिंह ने विश्वास दिलाया है। दिव्यांग खिलाड़ियों को सामान्य श्रेणी में शामिल कराने पर जोर दिया जा रहा है। मामले में जल्द निर्णय लिया जा सकता है।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय डिस्कस पैरा खिलाड़ी फातिमा खातून ने कहा दिव्यांग खिलाड़ियों की मेहनत रंग लाई है। सामान्य खिलाड़ियों की भांति दिव्यांग खिलाड़ियों को बड़ी राहत मिली है। आगे की लड़ाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैरा एथलीट रवि कुमार यादव ने कहा पदक जीतने के बावजूद दिव्यांग खिलाड़ियों की अनदेखी हो रही थी। दिव्यांग खिलाड़ियों के हक में यह एक अच्छा कदम है। दिव्यांग खिलाड़ियों को सम्मानित राशि और सरकारी विभागों में खेल कोटा भी मिले।

करीब 50 दिव्यांग खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे एथलेटिक कोच गौरव त्यागी ने सरकार के फैसले की सराहना की। कहा जिले के दिव्यांग खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने दिव्यांग खिलाड़ियों की प्रतिभा को देखते हुए पांच अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार किए हैं। इस फैसले के बाद दिव्यांग खिलाड़ियों का हौसला बढ़ेेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed