{"_id":"5c90ad60bdec2213e806fad6","slug":"para-medical-college-student-found-dead-in-suspected-circumstances-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: पैरा मेडिकल कॉलेज के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: पैरा मेडिकल कॉलेज के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव
Tue, 19 Mar 2019 02:20 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 19 Mar 2019 02:20 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
यूपी के सहारनपुर में पैरा मेडिकल कॉलेज के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्र का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। विद्यार्थी की मौत की खबर सुनते ही कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जिले के मदर टेरेसा पैरा मेडिकल कॉलेज के छात्र की मौत की खबर से पूरे कॉलेज में सनसनी फैल गई। छात्र का शव उसके हॉस्टल के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और मामले की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
वहीं परिजनों ने छात्र की हत्या का आरोपी लगाते हुए पुलिस अधिकारियों से जल्द जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस के अनुसार बीस वर्षीय सचिन पुत्र बृजेश निवासी कंसेपुर है। मंगलवार सुबह वह अपने हॉस्टल के कमरे में मृत पाया गया। परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन