Paper Leak Case: आरोपी राजीव ने काली कमाई से जुटाई अकूत संपत्ति, पूछताछ में किए चौंकाने वाले खुलासे
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी राजीव नयन ने एसटीएफ की पूछताछ में कई बड़े खुलासे किए है। आरोपी पिछले कई वर्षों पेपर लीक करा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजीव नयन मिश्रा वर्ष 2010 के बाद से ही कई प्रदेशों में परीक्षाओं के पेपर लीक कराने लगा था। उसने करोड़ों रुपये की अकूत संपत्ति जुटा ली थी। काली कमाई से प्रयागराज में एक अस्पताल भी खोल लिया। अस्पताल राजीव की पत्नी संचालित करती है। एसटीएफ जानकारी जुटा रही है कि राजीव के किन-किन लोगों से गहरे संबंध थे।
एडीजी कानून-व्यवस्था एवं एसटीएफ अमिताभ यश ने बताया कि मूल रूप से प्रयागराज निवासी राजीव ने सत्य साई यूनिवर्सिटी, भोपाल से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। वहभोपाल में महर्षि पतंजलि योग केंद्र के पास रहता है।
एसटीएफ की नोएडा यूनिट के एएसपी राजकुमार मिश्रा और डिप्टी एसपी नवेंदु कुमार को सूचना मिली कि राजीव दिल्ली आया है और वह किसी से मिलने एलजी चौक, ग्रेटर नोएडा आएगा।
यह भी पढ़ें: UP: सपा ने मेरठ सीट पर फिर बदला प्रत्याशी, अब सुनीता वर्मा को दिया मौका; अतुल प्रधान ने दी पार्टी को चेतावनी
2010 में बीटेक करने के दौरान उसकी मुलाकात बिहार के मधुबनी निवासी सुभाष प्रकाश एवं अतुल वत्स से हुई। दोनों भोपाल के विभिन्न कॉलेजों में पैसा लेकर एडमिशन कराने का गैंग चलाते थे।
2019 में उसकी मुलाकात भोपाल निवासी तरुणेश अजारिया उर्फ गुरुजी से हुई, जो पेपर लीक कराकर भर्ती कराने का गैंग चलाता था। राजीव नयन ने अपना कंसलटेंटी का ऑफिस खोल लिया। इसके जरिए वह युवाओं को नौकरी लगवाने का झांसा देकर पेपर आउट कराता।
भोपाल के एनएचएम पेपर लीक में गया था जेल
राजीव ने तरुणेश अजारिया के साथ मिलकर भोपाल के एनएचएम के अंतर्गत नर्सिग स्टाफ की भर्ती का पेपर लीक कराया था, जिसमें वह तरुणेश के साथ ग्वालियर से जेल भी गया था। एडीजी ने बताया कि सभी आरोपियों के मनी ट्रेल की जानकारी भी जुटाई जा रही है।
यह भी पढ़ें: UP: सपा ने मेरठ सीट पर फिर बदला प्रत्याशी, अब सुनीता वर्मा को दिया मौका; अतुल प्रधान ने दी पार्टी को चेतावनी
रवि अत्री के साथ मिलकर लीक कराया पेपर
एसटीएफ के मुुताबिक अतुल वत्स ने राजीव नयन की मुलाकात पेपर लीक गैंग के डाॅ. शरद से कराई थी। इसके बाद शरद ने उसे नोएडा निवासी रवि अत्री से मिलवाया। रवि अत्री और राजीव नयन ने मिलकर यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक कराया था। राजीव नयन ने अपने गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर मध्य प्रदेश के रीवा स्थित शिव महाशक्ति रिसॉर्ट में लगभग 300 परीक्षार्थियों को पेपर पढ़वाया था।
इसके अलावा उसने रवि अत्री, विक्रम पहल उर्फ हवलदार व अन्य सदस्यों के साथ गुरुग्राम के ग्रीन वैली रिसॉर्ट में भी काफी अभ्यार्थियों को पेपर पढ़वाया था।
उसने बताया कि झांसी में बंद मोनू गुर्जर, रजनीश रंजन तथा गौतमबुद्धनगर जेल में बंद मोनू पंडित, गौरव तथा प्रमोद पाठक उसके पुराने परिचित हैं। ये सभी मिलकर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में विभिन्न प्रकार से धांधली करके पैसा लेकर भर्ती कराने का गैंग चलाते हैं।