फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Papa come to me...and hanged after 20 minutes

पापा मेरे पास आ जाओ... और 20 मिनट बाद ही लगा ली फांसी

Sun, 10 Oct 2021 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Papa come to me...and hanged after 20 minutes
बिजनौर में आत्महत्या करने वाले हाथरस निवासी जल निगम के जेई अलबेल सिंह का फ़ाइल फोटो। संवाद - फोटो : BIJNOR
पापा मेरे पास आ जाओ...और 20 मिनट बाद ही लगा ली फांसी
विज्ञापन

बिजनौर। पापा मेरे पास आ जाओ, हम आपकों को बुला रहे हैं ना, यहां आकर रहो...यह कहने के बीस मिनट बाद ही जल निगम के जेई अलबेल सिंह (30) ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या करने से पहले तीन घंटे तक जेई ने अपने पिता, भाई और परिवार वालों से वीडियो कॉलिंग कर बात की थी। दोस्तों से भी बात कर अपने पास बुलाया था।
अलबेल सिंह गांव नगला दर्जी हाथरस निवासी रणवीर सिंह के पुत्र थे और छह साल से जल निगम बिजनौर में अवर अभियंता पद पर तैनात थे। बेटे से बात करने के बाद रणवीर सिंह को बेटे की मनोदशा पर शक हुआ और उन्होंने डायल 112 पर फोन कर जानकारी दी। पुलिस जब तक घर पहुंची अलबेल सिंह फांसी लगाकर आत्महत्या कर चुके थे। उनका शव पंखे से बनाए फंदे पर लटका मिला। संवाद
विज्ञापन

तनाव, अवसाद और अकेलेपन ने ली जेई की जान
बिजनौर। पिता से कहा कि पापा मेरे पास आ जाओ, हम आपकों को बुला रहे हैं ना, यहां आकर रहो। दोस्तों को भी फोन कर कहा कि मैं अकेला हूं, आ जाओ बैठकर बात करेंगे, लेकिन दोस्तों को अंदेशा नहीं था कि जेई अलबेल सिंह आत्महत्या कर लेंगे। इससे लग रहा है कि तनाव, हताशा और अकेलेपन से वह अवसाद में थे और वह किसी से बात कर अपना दर्द बांटना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई अलबेल सिंह शहर की अंबा विहार कॉलोनी में किराए पर रह रहे थे। उनके पिता रणवीर सिंह का कहना है कि वह उनसे बात करते समय काफी तनाव में दिख रहे थे। अनहोनी की आशंका के चलते रणवीर सिंह ने पुलिस को भी फोन किया। पुलिस जब जेई अलबेल सिंह के आवास पर पहुंची, तब तक अलबेल सिंह पंखे से बनाए फंदे पर फांसी लगा चुके थे। पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और परिजनों को सूचना दी।
रणवीर सिंह ने बताया कि शनिवार की शाम सात बजे से लेकर दस बजे तक अलबेल ने वीडियो कॉलिंग कर उनसे बात की थी। घर के सभी लोगों से बात की। रणवीर सिंह ने बताया कि उनके बेटे अलबेल ने कहा था कि पापा मेरे पास आ जाओ, यहां आकर रहो, हम आपकों बुला रहे हैं ना। इसके बाद फोन कट गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घरेलू कलह के चलते जेई ने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन बिना किसी कार्रवाई के ही शव को अपने साथ ले गए। एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि जेई ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

इसी सप्ताह लड़की देखने जाना था
बताया जा रहा है कि जेई के घरवाले उसकी शादी तय कर रहे थे। इसी सप्ताह लड़की को देखने के लिए जेई को हाथरस जाना था। परिवार वालों को भी इन खुशी के लम्हों का बेसब्री से इंतजार था लेकिन, वह तो नहीं गया और उसका शव पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed