फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   panic in ht line

सरधना में ईद की नमाज के समय देवी मंदिर चौराहा-ईदगाह रोड पर तेज धमाके के साथ हुये हाईटेशंन लाइन में फाल्ट

Tue, 26 May 2020 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
panic in ht line
सरधना। कस्बे में सोमवार सुबह ईद की मुख्य नमाज के समय ईदगाह के निकट एक पक्षी के तारों में उलझ जाने से हाईटेंशन लाइन में तेज धमाका हुआ। इसके कुछ देर बाद देवी मंदिर चौराहा पर तेज धमाके के साथ फाल्ट हुआ। इससे वहां अफरातफरी मच गई। यहां से गुजर रहे पुलिसकर्मी एवं राहगीर दशहत में आ गए। गनीमत रही कि इस दौरान भीड़ नहीं थी।
विज्ञापन

ईद उल फितर की नमाज ईदगाह में न हो इसके लिए पुुलिस-प्रशासन द्वारा नगर के मुस्लिम समाज के गण्यमान्य लोगों से अपील की गई। सोमवार को संपूर्ण लॉकडाऊन होने की वजह से पुलिस की सक्रियता बढ़ी हुई थी। एसडीएम अमित कुमार भारतीय, सीओ पंकज सिंह, थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक ईदगाह पर तैनात रहे। इस दौरान थाने के एसआई जितेंद्र व कांस्टेबल राहुल मलिक की भी ड्यूटी ईदगाह के निकट थी। ईदगाह के निकट एक पक्षी के उलझ जाने से हाईटेंशन लाइन में तेज धमाका हुआ। ईद की नमाज का समय खत्म हुआ तो एसआई जितेंद्र बाइक द्वारा एवं राहुल मलिक कार से लौट रहे थे। ये देवी मंदिर चौराहा तक पहुंचे तो हाईटेंशन लाइन में अचानक तेज धमाके के साथ फाल्ट हो गया। इस दौरान मोहल्ले के लोगों के साथ पुलिसकर्मियों में दशहत फैल गई। इस दौरान कई दोपहिया वाहन चालक दहशत के चलते सड़क पर गिर गए। उन्हें समझ नहीं आया कि हुआ क्या है। इसी दौरान एक युवक बाइक पर सवार ग्राम भूनी लौट रहा था। वह सड़क पर काफी दूर तक बाइक के साथ घिसटता चला गया। जिससे उसे चोट आई। धमाका सुनकर लोग घरों से बाहर निकले तथा जानकारी होने पर ही लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed