फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Panic ensued among the school administration after a female student fainted.

Meerut News: छात्रा बेहोश होने से स्कूल प्रशासन में मची अफरा तफरी

Sat, 11 Jul 2026 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Panic ensued among the school administration after a female student fainted.
परीक्षितगढ़। गांव इकलासूलपुर में स्थित जामिया तुस सालिहात गर्ल्स हाई स्कूल में शनिवार सुबह गांव की कक्षा पांचवीं की एक छात्रा कक्षा में अचानक बेहोश होकर गिर गई। इसके चलते स्कूल प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। छात्रा को उपचार कराने के बजाय एक टेबल पर लिटा दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों का आरोप है कि स्कूल प्रशासन ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। पुलिस ने छात्रा को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह छात्रा स्कूल में पढ़ने के लिए गई हुई थी। अचानक तबीयत खराब होने के कारण वह बेहोश हो गई। स्कूल प्रशासन ने परिजनों को सूचना देते हुए छात्रा को टेबल पर लिटा दिया। परिजन स्कूल पहुंचे छात्रा को टेबल पर बेहोशी की हालत में पड़ी देखकर चिकित्सक से उपचार कराने की बात कही। परिजनों का आरोप है कि स्कूल प्रशासन ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और चिकित्सक से उपचार कराना भी गवारा नहीं समझा। परिजन बेहोशी की हालत में छात्रा को थाने लेकर पहुंचे जहां पुलिस ने छात्रा को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। हालत सामान्य होने पर चिकित्सकों ने उसे घर भेज दिया। स्कूल के डायरेक्टर अब्दुल रहमान ने बताया कि छात्रा घर से नाश्ता करके नहीं आई थी। इस कारण छात्रा की हालत खराब हो गई। उसके परिजनों को तभी सूचना दे दी गई थी। उन पर लगाए गए सभी आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed