फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Panchayat on conversion of religion at meerut

धर्म परिवर्तन के बाद पंचायत, फिर ममेरे भाई से करा दी युवती की शादी, बखेड़ा

Wed, 09 May 2018 07:53 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 09 May 2018 07:53 PM IST
विज्ञापन
Panchayat on conversion of religion at meerut
फाइल फोटो

यूपी के इस शहर में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां धर्म परिवर्तन के बाद पंचायत बैठ गई और एक युवती की शादी उसके ममेरे भाई से करा दी गई।

विज्ञापन


मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले का है। खरखौदा के पांची गांव में धर्म परिवर्तन के बाद दूसरे समुदाय के युवक के साथ शादी की सूचना पर गांव में बखेड़ा हो गया। सैकड़ों लोगों ने युवती का घर घेरकर पंचायत बैठा दी। मौके पर पहुंची पुलिस दूल्हा व दुल्हन समेत परिजनों को थाने ले गई। दुल्हन का ममेरा भाई जो शादी में बिचौलिया बना था, बाद में उसी से दुल्हन की थाने के मंदिर में शादी कराई गई।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गांव निवासी एक व्यक्ति की पुत्री अपनी ननिहाल में गई थी। जहां दूसरे समुदाय के एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग हो गया। युवती के ममेरे भाई को जानकारी हुई तो उसने प्रेमी से ही शादी कराने का वादा किया। युवती की मां यानी अपनी बुआ से बात की। लेकिन उन्होंने समाज के डर से पहले इंकार किया था। बाद में युवती के परिजनों को सहमत कर लिया। दूसरे समुदाय के युवक का गांव पांची में युवती के घर आना-जाना हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि छह माह पहले दूसरे समुदाय के युवक ने युवती का धर्म परिवर्तन कराकर उससे निकाह भी कर लिया था। लेकिन युवती के  परिजनों ने समाज के डर से उसे मानने से इंकार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को शादी का दिन निश्चित किया गया। जिसमें दुल्हन व दूल्हा पक्ष दोनों को कहीं बाहर जाकर शादी करनी थी। मंगलवार को गाड़ी में सामान लेकर दूल्हा पक्ष युवती के ममेरे भाई व एक मुस्लिम युवती को लेकर गांव में पहुंचा तथा शादी की तैयारी होने लगी। शादी के लिये युवती पक्ष के सभी रिश्तेदार भी गांव में पहुंचे। जैसे ही ग्रामीणों को इस प्रकरण के बारे में सूचना मिली तो बिरादरी के लोगों ने गांव में ही पंचायत की। दुल्हन पक्ष का विरोध करते हुये पुलिस को धर्म परिवर्तन के बाद विवाह की सूचना कर दी। गुस्साए ग्रामीणों ने युवती के परिजनों के साथ दूसरे समुदाय के युवक और दुल्हन को भी पीट दिया।

पढ़ें : धर्म बदलकर आर्य समाज मंदिर में रचाई दलित युवती से शादी, कोर्ट ने दिए सुरक्षा के आदेश

थाना पुलिस की मिलीभगत का आरोप 

Panchayat on conversion of religion at meerut
खरखौदा के गांव पांची में बखेड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस और वहां जुटे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

ग्रामीणों का आरोप है कि युवती पक्ष ने युवती को दूसरे समुदाय के युवक को बेच दिया। दूसरे समुदाय के युवक का ग्रामीण विरोध कर रहे थे। लेकिन पुलिस ने दूसरे समुदाय के युवक को छोड़ दिया जिससे शादी होनी थी। उसके साथ आयी अन्य महिला को भी छोड़ दिया। एसएसआई का कहना है कि युवती अपने ममेरे भाई से शादी करना चाह रही थी। दूसरे समुदाय का युवक दोस्त था। बाद में समझौता होने पर हिरासत में लिए युवक को छोड़ा।

पुलिस ने मारी पलटी 
धर्म परिवर्तन के बाद हिंदू युवती की दूसरे समुदाय के युवक से शादी की सूचना पर हिंदू संगठन के नेता भी खरखौदा थाने पहुंचे। लेकिन जब पुलिस ने मामले में पलटी मारी तो ये नेता वापस चले गए। 

ग्रामीणों ने किया ऐलान
सूचना पर खरखौदा थाने के एसएसआई रवि चंद्रवाल मौके पर पहुंचे और दुल्हन, उसके परिजन व दूसरे समुदाय के युवक को थाने ले गए। इस बीच वहां पहुंचे ग्रामीणों ने थाना घेर लिया। ऐलान किया कि यदि दूसरे समुदाय के युवक से शादी हई तो पुलिस जिम्मेदार होगी। बाद में दुल्हन ने कहा कि वह अपने मामा के युवक से ही शादी कर लेगी। जिसके बाद थाना परिसर में बने हनुमान मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई।     

जांच कर कार्रवाई कराएंगे
यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। थाने में किसी भी पक्ष द्वारा तहरीर भी नहीं दी गई थी। यदि कोई शिकायत आती है तो पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी।-राजेश कुमार, एसपी देहात

जांच कर कार्रवाई कराएंगे
यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। थाने में किसी भी पक्ष द्वारा तहरीर भी नहीं दी गई थी। यदि कोई शिकायत आती है तो पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी। -राजेश कुमार, एसपी देहात

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed