{"_id":"60204a068ebc3e26b81cac15","slug":"panchayat-get-ready-for-assembly-elections-meerut-news-mrt5242574120","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत और विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटेंगे सपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत और विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटेंगे सपाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा की मासिक बैठक में तीन प्रस्तावों पर हुई चर्चा
मेरठ। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में तीन प्रस्तावों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने मार्च-अप्रैल में होने वाले पंचायत चुनाव और 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने को कहा। सरोजिनी नायडू का जन्मदिन 13 फरवरी को महिला सभा समाजवादी घेरा बनाकर मनाएगी।
बैठक से पूर्व मेयर सुनीता वर्मा और पूर्व विधायक योगेश वर्मा का स्वागत किया गया। वे पार्टी में शामिल होने के बाद पहली बार मासिक बैठक में शामिल हुए। नगर निगम के चुनाव में जीते दोनों पार्षदों भी मौजूद रहे। उनका भी स्वागत किया गया। संचालन कर रहे शहर विधायक ने आज के दौर को आपात काल की तरह बताया। अतुल प्रधान ने जिला कार्यकारिणी को बधाई दी और कहा कि मेयर व योगेश वर्मा के सपा में शामिल होने से पार्टी मजबूत होगी। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह ने की। इस दौरान मृदुला यादव, ठाकुर भोज प्रताप सिंह, संजीव गुप्ता, सौरभ अग्रवाल, संजीव यादव, विजय कुमार, शेरा जाट, डॉक्टर कयूम और आदिल सिद्दीकी मौजूद रहे।