फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Panchayat elections: Election campaign on social media became low cost electoral weapon

पंचायत चुनाव : सोशल मीडिया पर चुनाव प्रचार, कम खर्च में बना चुनावी हथियार

Sun, 11 Apr 2021 12:16 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 11 Apr 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Panchayat elections: Election campaign on social media became low cost electoral weapon
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सोशल मीडिया पर चुनाव प्रचार   

विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों ने सोशल मीडिया को प्रचार का माध्यम बनाया है। प्रत्याशी ही नहीं बल्कि उनके समर्थक भी व्हाट्सएप और फेसबुक पर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। पंचायत चुनावों में पहली बार सोशल मीडिया पर प्रत्याशी सक्रिय हैं। 

बुजुर्ग दावेदार बच्चों से सीख पोस्ट करा रहे हैं प्रचार
सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार करने के मामले में बुजुर्ग प्रत्याशी युवाओं से कम नहीं है। गांव के कम पढ़े लिखे बुजुर्ग दावेदार भी बच्चों से जानकारी लेकर खुद का प्रचार प्रसार सोशल मीडिया के माध्यम से कर ले रहे हैं। जो अपने जमाने में आधुनिकता को इतना बढ़ते ना देखे थे वह आज एंड्रॉयड फोन से युवाओं के माध्यम से सीकर अपनी दावेदारी सोशल मीडिया पर पेश कर रहे हैं।

विज्ञापन

फेसबुक से लाइव
फेसबुक पर सैकड़ों लोग जुड़े हुए हैं। इसी का फायदा प्रत्याशियों को मिल रहा है। यहां की लाइव वीडियो के ऑप्शन का धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जा रहा है। समर्थक रैली, मीटिंग और डोर-टु-डोर के इस प्रचार को लाइव फेसबुक पर चला देते हैं। जिसकी मदद से उनका प्रचार कुछ एक लोगों तक न रहकर फैल रहा है।

वाट्सएप व ट्विटर पर पोस्टर कर रहे शेयर
गांव-देहात के चौराहों में बोर्ड कम लगाकर उसकी बोर्ड व फ्लैक्स की फोटो को अपने मोबाइल के माध्यम से प्रत्याशियों के समर्थक वाट्सएप के अलग-अलग ग्रुप्स में और ट्विटर पर अपलोड कर रहें हैं। जिस पर हर एक की नजर पड़ रही है। परिणामस्वरूप प्रत्याशी कहीं भी बैठे हों, लेकिन उनका प्रचार हो रहा है।

वीडियो से दिखा रहे उपलब्धियां
सोशल मीडिया के जरिए दावेदार अपने किए गए काम और शुरू की गई स्कीमों को वीडियो के माध्यम दिखा रहे हैं। इन वीडियोज को सोशल मीडिया पर डालकर अपना प्रचार भी प्रत्याशी रहे हैं, क्योंकि सोशल मीडिया ऐसा माध्यम है जिसकी मदद से करोड़ों लोगों तक अपना प्रचार किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed