{"_id":"56c1fc56b24e0b07bbb13802146cad83","slug":"panchayat-chunav-meerut-hindi-news-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगीत सोम पर दो जिला पंचायत सदस्यों को धमकाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगीत सोम पर दो जिला पंचायत सदस्यों को धमकाने का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Sat, 02 Jan 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में अब घमासान के बीच संवेदनशीलता बढ़ती जा रही है। शनिवार को सपा समर्थित दो सदस्यों ने भाजपा के सरधना विधायक ठा. संगीत सोम पर धमकी देने का आरोप लगाया। इस मामले में सपाई इकट्ठा होकर एसएसपी आवास पर पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज करायी। एसएसपी ने पूरे मामले की जांच करते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
वार्ड 9 से चुने गये जिला पंचायत सदस्य सुबोध गुर्जर और वार्ड 12 से निर्वाचित सदस्य अंजू तालियान के पति विपिन तालियान ने बताया कि उनके फोन पर शनिवार सुबह धमकी दी गयी है। जिसमें कहा गया है कि वह सपा प्रत्याशी सीमा प्रधान के पक्ष में वोट न करें। दोनों ने फोन नंबर देते हुए बताया कि यह फोन सरधना विधायक ठा. संगीत सोम की तरफ से किया गया है। जिसमें भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की बात कहते हुए परिणाम भुगतने की धमकी दी गयी है।
विज्ञापन
इस दौरान इन दोनों सदस्यों के साथ सपा नेता अतुल प्रधान, एमएलसी डा. सरोजनी अग्रवाल, विधायक गुलाम मौहम्मद, दर्जा प्राप्त मंत्री मौ. अब्बास, मंत्री अय्यूब अंसारी, मंत्री चौ. राजपाल सिंह एडवोकेट, जिलाध्यक्ष चौ. जयवीर सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे। एसएसपी डीसी दूबे ने लिखित शिकायत लेकर इसकी जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
क्या बोले अतुल प्रधान?
भाजपा अपनी हार सामने देखकर अब दबाव बनाने का प्रयास कर रही है। हम भी उन्हें उसी भाषा में जवाब दे सकते हैं, लेकिन हम लोकतंत्र में विश्वास रखते हैं। इसलिए एसएसपी से शिकायत की है।
सोम बोले, सपाई देते हैं धमकी
अंजू या विपिन तालियान कौन है? मैं नहीं जानता। सुबोध गुर्जर मेरे क्षेत्र का है, उससे जरूर कई बार बात हुई है। शनिवार सुबह भी सुबोध के पिताजी का फोन आया था। रही बात धमकी देने की तो यह सपाई ही करते हैं। हमारे संस्कार में धमकी देना तो दूर ऊंची आवाज में बात करना भी नहीं है। जिला पंचायत अध्यक्ष तो भाजपा का ही बनेगा, यह सब हार की बौखलाहट में हो रहा है। लेकिन सपाईयों को ऐसे ओछे हथकंडों के बजाए अपना समर्थन जुटाने पर ध्यान देना चाहिए।