फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   panchayat chunav meerut

कुलविंदर और सीमा प्रधान ने दाखिल किए पर्चे

Sat, 02 Jan 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 02 Jan 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
panchayat chunav meerut

जिला पंचायत अध्यक्ष के पर्चे दाखिल करने में पूरा शक्ति प्रदर्शन हुआ। भाजपा और सपा दोनों के ही प्रत्याशी पूरे दलबल के साथ नामांकन करने पहुंचे। कलक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी के बीच जीत के दावे भी किये गये।

विज्ञापन


हस्तिनापुर क्षेत्र से भाजपा के लोग बसों और कारों से सुबह 11.30 बजे तक चौधरी चरण सिंह पार्क पर इकट्ठा हुए। वहीं सूरजकुंड रोड स्थित विवाह मंडप पर एकत्र होकर सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, विधायक रविंद्र भड़ाना, विधायक ठा. संगीत सोम, महापौर हरिकांत अहलूवालिया और मुखिया गुर्जर के नेतृत्व में दर्जनों गाड़ियों में सैकड़ों लोग चौधरी चरण सिंह पार्क पहुंचे। यहां सबसे पहले प्रत्याशी कुलविंदर और तमाम नेताओें ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन


इसके बाद जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचे।  कलक्ट्रेट में घुसने को लेकर फोर्स से हल्की धक्कामुक्की हुई, लेकिन बाद में सभी डीएम आफिस के सामने पहुंच गए। नामांकन कक्ष में चार लोगों को जाने की अनुमति दी गयी। कुलविंदर, प्रस्तावक, अनुमोदक और अधिवक्ता ही भीतर जा सके। कुलविंदर ने नामांकन के दो सेट दाखिल किये। एक सेट में जिला पंचायत सदस्य डा. मीनाक्षी भराला प्रस्तावक और नितिन खटिक अनुमोदक रहे तो दूसरे में नितिन खटिक प्रस्तावक और बबीता अनुमोदक रहीं। कुलविंदर ने 1.30 बजे पर्चा जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज यादव को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सपा प्रत्याशी सीमा प्रधान का काफिला कचहरी परिसर की तरफ से नामांकन करने आया। रास्ता डीएम आफिस की तरफ से होने के कारण सभी लोग एडीएम प्रशासन आफिस से होते हुए डीएम कार्यालय गेट की तरफ से अंदर आये। सीमा प्रधान की तरफ से एक सेट दाखिल किया गया। जिसमें प्रस्तावक सुबोध कुमार और अनुमोदक बबीता भड़ाना को रखा गया। नामांकन कक्ष में कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर, एमएलसी डा. सरोजनी अग्रवाल, सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह, अतुल प्रधान, डा. राजेश प्रमुख मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed