{"_id":"599ba1a2397ea288e1d823b307b60e48","slug":"panchayat-chunav-meerut-hindi-news-51","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात जिला पंचायत सदस्यों पर क्रिमिनल केस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात जिला पंचायत सदस्यों पर क्रिमिनल केस
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Sat, 26 Dec 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत चुनाव जीतने वाले सदस्यों पर शासन से शिकंजा कसने की तैयारी है। शायद यही वजह है कि शासन ने चुनाव जीतने वाले सभी जिला पंचायत सदस्यों के आपराधिक मामलों की रिपोर्ट मांगी है। एसपी चुनाव द्वारा भेजी गई रिपोर्ट के तहत सात नवनिर्वाचित सदस्यों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिनमें से एक कुलविंदर सिंह जिपं अध्यक्ष के लिए भाजपा से प्रत्याशी हैं।
गौरतलब है कि जिला पंचायत सदस्य का चुनाव 2 दिसंबर को पूरा हो गया था। सभी 34 विजेता सदस्य सामने आ चुके हैं। अब जिला पंचायत अध्यक्ष की लड़ाई और सियासी सरगमी तेज हो गई है। आगामी सात जनवरी को जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव होना है। सभी दावेदार चुनावी गुणा-भाग में जुटे हैं।
जीत के लिए सदस्यों को एकजुट करने की कोशिश की जा रही है। ऐसे में चुनाव के बाद किसी भी तरह के विरोध और हंगामे को देखते हुए शासन ने प्रदेश में जीते सभी जिला पंचायत सदस्यों के बारे में रिपोर्ट मांगी है कि कहीं उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला तो दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
एसपी चुनाव पीके तिवारी ने शासन द्वारा मांगी गई जानकारी पर सभी सदस्यों की रिपोर्ट तैयार की। जिसके तहत 34 सदस्यों में से सात सदस्यों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस रिपोर्ट के तहत कुलविंदर सिंह, मुन्ना, ललित, योगेश भदौड़ा की पत्नी सुमन भदौड़ा, सतीश और शमशाद पर एक-एक और दिलशाद पर तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। बता दें कि कुलविंदर सिंह सपा प्रत्याशी सीमा प्रधान के सामने भाजपा से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार है। एसपी चुनाव का कहना है कि शासन को रिपोर्ट भेज गई है।