फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   panchayat chunav meerut

ग्राम प्रधान के लिए 877 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे

Wed, 18 Nov 2015 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ Updated Wed, 18 Nov 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
panchayat chunav meerut
पहले चरण के ग्राम प्रधान चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन करने वालों की खूब भीड़ उमड़ी। अंतिम दिन प्रधान पद के लिए 371 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए।
विज्ञापन


अब प्रधान पद पर कुल 877 उम्मीदवार मैदान में आ गए हैं। ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए भी उम्मदीवारों ने उत्साह दिखाया।

मेरठ ब्लाक में ग्राम प्रधान के 21 पदों के लिए मंगलवार को 76 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए। यहां प्रधान पद के उम्मीदवारों की कुल संख्या अब 196 हो गई है। ग्राम पंचायत सदस्य के 281 पदों के लिए कुल 365 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं।

रोहटा ब्लाक के ग्रामीणों में पर्चा भरने को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला। ब्लाक में 39 ग्राम प्रधान पदों के लिए कुल 314 पर्चे दाखिल किए गए। नामांकन प्रक्रिया के दौरान ग्राम पंचायत सदस्यों की लंबी लाइन देर शाम तक जारी रही। प्रत्याशी अपने समर्थकों को लेकर बैंड बाजे के साथ ब्लाक कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन


इस दौरान ब्लाक कार्यालय में ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत के नो ड्यूज समेत फीस जमा करने वालों की लंबी कतार लगी रही।

जानी ब्लाक में मंगलवार को 44 ग्राम प्रधान और 584 पंचायत सदस्यों के पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया का काम पूरा हो गया। ग्राम प्रधान पद के लिए कुल 367 और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए 719 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन जमा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां 44 ग्राम प्रधान पदों और 584 पंचायत सदस्य पदों के लिए नामांकन हुए। ग्राम प्रधान के पदों के लिए 153 और पंचायत सदस्यों के लिए 583 नामांकन जमा किए गए। चुनाव अधिकारी डॉक्टर  मनवीर सिंह के अनुसार अब ग्राम प्रधान पदों के लिए कुल 367 और पंचायत सदस्यों के लिए 719  प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। नामांकन पत्रों की जांच बुधवार और बृहस्पतिवार को होगी।


लगा रहा जाम
मंगलवार
को भी सुबह से ही प्रत्याशी ढोल-नगाड़ोें और भारी भीड़ के साथ नामांकन करने के लिए पहुंचने शुरू हो गए थे। इसके चलते दिन भर मेरठ बागपत मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही।

जाम खुलवाने के लिए पुलिस दिन भर मशक्कत करनी पड़ी। सीओ सरधना ब्रिजेश कुमार भारी पुलिस बल के साथ जानी ब्लाक परिसर में  मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed