फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   pancahayat election on 26 apr i n meerut

26 अप्रैल को पंचायत चुनाव, 13 से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया

Sat, 27 Mar 2021 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
pancahayat election on 26 apr i n meerut
26 अप्रैल को पंचायत चुनाव, 13 से शुरू होंगे नामांकन
विज्ञापन

मेरठ। पंचायत चुनाव की तिथियों की घोषणा कर दी गई है। मेरठ में 26 अप्रैल को तीसरे चरण में मतदान होगा। इसके लिए 13 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। मतदान का समय सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक रखा गया है। दो मई को चार चरणों में हुए चुनाव की मतगणना एक साथ होगी। जिले में 479 ग्राम पंचायतों में सुगबुगाहट शुरू हो गई है। होली से पहले हुई चुनावी घोषणा के बाद त्योहार का रंग और गाढ़ा हो जाएगा।
पिछले लगभग एक महीने से पंचायत चुनाव आरक्षण सूची को तैयार करने के लिए प्रशासन जुटा रहा। पहले वर्ष-1995 की नियमावली के आधार पर आरक्षण जारी किया गया, लेकिन हाईकोर्ट के निर्देश के बाद वर्ष-2015 की नियमावली पर आरक्षण फाइनल कर दिया है। इससे कई दावेदारों के चेहरे खिले तो कई मायूस हो गए। अब प्रशासन ने चुनाव की तैयारियों को लेकर प्लान बनाना शुरू कर दिया है। होली के बाद कर्मचारियों की ड्यूटी लगनी शुरू हो जाएंगी। कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के साथ मतदान केंद्रों की तैयारियों को पूरा करना चुनौती होगा। ग्राम प्रधान के अलावा जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी सदस्य, ब्लॉक प्रमुख के लिए मतदान होगा।
विज्ञापन

---
ऑनलाइन कर दी गई आरक्षण सूची
पंचायत चुनाव की आरक्षण सूची को ऑनलाइन कर दिया गया है। पंचायती राज विभाग की वेबसाइट के मेन मेन्यू में जाकर सामान्य निर्वाचन 2021 लिंक से आरक्षण और आवंटन की सूची प्राप्त की जा सकती है। इससे घर बैठे आरक्षण सूची देखने वालों को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इन दस्तावेजों को तैयार करें दावेदार
होली के बाद नामांकन प्रक्रिया के लिए 15 दिन का समय बचेगा। नामांकन के लिए दस्तावेजों को तैैयार करना जरूरी होगा। इसके बाद ही नामांकन कर पाएंगे। इसमें प्रारूप अ में ग्राम पंचायत सदस्यों का घोषणा पत्र, प्रारूप ब में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग के शपथ पत्र, नामांकन पत्र क्रय करने की रसीद, जमानत राशि का चालान आदि दस्तावेज तैयार करने होंगे।
----
ये है मेरठ में चुनाव का कार्यक्रम
नामांकन का दिन और समय
13 अप्रैल से 15 अप्रैल, सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक
नामांकन पत्रों की जांच
16 अप्रैल से 17 अप्रैल तक
उम्मीदवारी वापस लेने का दिन और समय
18 अप्रैल, सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक
चुनाव चिह्न आवंटन
18 अप्रैल, दोपहर तीन बजे से कार्य समाप्ति तक
मतदान
26 अप्रैल, सुबह 07 बजे से शाम 06 बजे तक
मतगणना
02 मई से मतगणना समाप्ति तक
कुल मतदाता और बूथ
जानी खुर्द : पोलिंग बूथ - 220, कुल मतदाता - 128910
रोहटा : पोलिंग बूथ - 185, कुल मतदाता - 102910
दौराला : पोलिंग बूथ - 188, कुल मतदाता - 112565
रजपुरा : पोलिंग बूथ - 271, कुल मतदाता - 15236
खरखौदा : पोलिंग बूथ - 180, कुल मतदाता - 100726
मवाना : पोलिंग बूथ - 198, कुल मतदाता - 109549
मेरठ : पोलिंग बूथ - 107, कुल मतदाता - 58311
हस्तिनापुर: पोलिंग बूथ - 162, कुल मतदाता - 92688
सरधना : पोलिंग बूथ - 234, कुल मतदाता - 122901
सरुरपुर खुर्द : पोलिंग बूथ - 195, कुल मतदाता - 103521
माछरा : पोलिंग बूथ - 191, कुल मतदाता - 115000
परीक्षितगढ़: पोलिंग बूथ - 228, कुल मतदाता - 134748
कुल पोलिंग बूथ - 2359
कुल 12 ब्लॉक में मतदाता - 13 लाख 35 हजार 65
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed