पाक-जासूस जाहिद के मेरठ में 25 मददगार, मोबाइल में मिले हथियार तस्करों के नंबर, 4 घंटे चली तफ्तीश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई के जासूस जाहिद से पूछताछ के बाद पुलिस ने मेरठ के 25 लोगों की लिस्ट बनाई है, जो जाहिद के मददगार बताए जाते हैं। माना जा रहा है कि ये लोग उसे देश से जुड़ी गोपनीय जानकारी मुहैया कराते थे। लिसाड़ी गेट के पांच लोगों के पास जाहिद हर सप्ताह फोन करता था। जिसमें दो लोग रिश्तेदार बताए गए है।
मंगलवार को जासूस जाहिद को लेकर बुलंदशहर पुलिस मेरठ पहुंची थी। बुलंदशहर पुलिस के पास इन 25 लोगों की लिस्ट थी। पुलिस ने लिसाड़ी गेट में सभी के घर पड़ताल की। पुलिस के अनुसार बताए गए मददगार तो नहीं मिले। लेकिन उनके परिजनों को पुलिस चेतावनी देकर लौट गई।
कहा कि इन सभी लोगों को बुलंदशहर बुलाया गया है। अगर वह बुलंदशहर में नहीं पहुंचते हैं तो उनके खिलाफ भी देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जिसके बाद से मददगारों के परिजनों में खलबली मची है। उन्होंने स्थानीय पुलिस से संपर्क साधा है। वहीं, स्थानीय पुलिस का दावा कि जाहिद के मददगारों की कुंडली खंगाली जा रही है। पुलिस ने मेरठ में जासूस के 25 मददगारों की तलाश शुरू कर दी है।
तीन घंटे तक रही पुलिस
बुलंदशहर पुलिस सादी वर्दी में थी। उनके साथ जासूस जाहिद भी था। लिसाड़ी गेट के पांच लोग जासूस के करीबी बताए गए। इसकी जांच करने के लिए बुलंदशहर पुलिस चार घंटे तक घूमती रही। लेकिन लोकल पुलिस से किनारा रखा। पुलिस का कहना है कि जासूस की मदद करने वाले पांच लोग अपने घरों से गायब मिले। उनके परिजनों से पुलिस पूछताछ करके चली गई।
हथियार सप्लायर बताए गए जासूस के मददगार
पुलिस का दावा है कि मेरठ में जासूस जाहिद की मदद करने वाले हथियारों के तीन सप्लायर हैं। पुलिस ने उनकी भी तलाश शुरू कर दी है। जासूस हथियारों के सप्लायरों के संपर्क में कैसे आया, इसकी जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है।
वह हथियार सप्लायर कौन हैं, इसकी जानकारी जासूस ने नहीं बताई, सिर्फ तीनों के नाम बताए हैं। पुलिस का मानना है कि तीनों सप्लायर कोतवाली, लिसाड़ी गेट या फिर ब्रह्मपुरी के हो सकते हैं। आईएसआई का जासूस हथियार सप्लायरों के संपर्क में था, इसको लेकर पुलिस भी हैरान है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/