फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Paid tribute to freedom fighter Kailash Prakash.

Meerut News: स्वतंत्रता सेनानी कैलाश प्रकाश को किया नमन

Sat, 18 Jul 2026 02:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Paid tribute to freedom fighter Kailash Prakash.
कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में मनाई गई स्वतंत्रता सेनानी कैलाश प्रकाश की जयंती
मेरठ। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय कैलाश प्रकाश की जयंती पर शुक्रवार को पंडित प्यारेलाल शर्मा स्मारक में कार्यक्रम किया गया। इसमें उनके कार्यों को याद करते हुए नमन किया गया।
विज्ञापन

पंडित प्यारेलाल शर्मा स्मारक ट्रस्ट की ओर से उनकी स्मृति में हवन का आयोजन किया गया। इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया। संस्था के महामंत्री दिनेश चंद जैन ने कहा कि कैलाश प्रकाश के बताए मार्ग पर चलकर देशहित और राष्ट्रीय हित में कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने बताया कि कैलाश प्रकाश का जन्म मेरठ जनपद के किला परीक्षितगढ़ में हुआ था। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में शिक्षा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया।
विज्ञापन


राष्ट्रपति पदक से अलंकृत सरबजीत कपूर ने कहा कि कैलाश प्रकाश ने मेरठ में स्टेडियम, विश्वविद्यालय और मेडिकल कॉलेज जैसी महत्वपूर्ण संस्थाओं की स्थापना में अहम भूमिका निभाई और जनहित के अनेक कार्य कराए। इसलिए उन्हें आज भी याद किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में महेश गुप्ता, गिरीश कुमार, दीपेंद्र जैन, प्रेम प्रकाश, सुनील शर्मा, इंदु कपूर और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों के सदस्य उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि सभा में सभी ने कैलाश प्रकाश के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को नमन करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।
------
जयंती पर कैलाश प्रकाश को दी श्रद्धांजलि
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग में शुक्रवार को विश्वविद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय कैलाश प्रकाश की जयंती मनाई गई। इसमें उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान शिक्षा, समाज, चिकित्सा सहित अन्य क्षेत्रों में उनके योगदान को याद किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. कृष्णकांत शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि कैलाश प्रकाश ने अपना संपूर्ण जीवन समाज और शिक्षा के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की स्थापना में भी स्व. कैलाश प्रकाश का योगदान अमूल्य है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व और अथक प्रयासों के कारण मेरठ को उच्च शिक्षा का प्रमुख केंद्र बनने का गौरव प्राप्त हुआ। आराधना ने कैलाश प्रकाश के जीवन को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। प्रो. एवी कौर ने कहा कि ऐसे महान व्यक्तित्वों के आदर्श समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं। वहीं प्रो. विघ्नेश कुमार ने कहा कि कैलाश प्रकाश ने शिक्षा, सामाजिक विकास और खेलों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देकर मेरठ सहित पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश को नई पहचान दिलाई। उनका जीवन त्याग, सेवा और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed