फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   padyatra will be started from nanu to meerut on 24

24 को नानू से मेरठ तक निकाली जायेगी पदयात्रा

Sun, 06 Oct 2019 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
padyatra will be started from nanu to meerut on 24
महापंचायत को संबोधित करते भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत व मौजूद अ - फोटो : SARDANA
24 को नानू से मेरठ तक निकाली जायेगी पदयात्रा
विज्ञापन

सरधना। ईकड़ी गांव में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन की एक महापंचायत हुई। मुख्य अतिथि भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने किसानों को अपने अधिकारियों की लड़ाई के लिये संगठित होने का आह्वान किया।

राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत ने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार किसानों को बरबाद कर देगी। हमें एक साथ मिलकर लड़ना होगा। कहा कि 24 अक्तूबर को मेरठ में एक पदयात्रा निकाली जायेेगी। शुभारंभ नानू गंगनहर पुल से होगा। मांग पूरी नहीं होने तक मेरठ में आंदोलन जारी रहेगा। चाहे किसानों को दीपावली भी धरना स्थल पर ही मनानी पडे़। अध्यक्षता आजाद त्यागी व संचालन विजयपाल शास्त्री ने किया। वक्ताओं ने भारतीय किसान यूनियन के संगठन को मजबूत करने के लिये अपने विचार रखे। वहीं, कुछ संगठन के पदाधिकारियों पर अपने हित साधने का भी तंज कसा। कहा कि कुछ पार्टी के पदाधिकारी दूसरी पार्टी के नेताओं के यहां पर जितनी जी हजूरी करते हैं। राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है। किसानों को फसलों के वाजिब दाम नहीं मिल रहे हैं। भूमि को ठेके पर देने और बीज एक ही कंपनी से किसान खरीदें। पंचायत में नानू गंगनहर पुल के निर्माण का मुद्दा भी उठाया गया। महापंचायत के संयोजक मनोज त्यागी ईकड़ी रहे। अध्यक्षता आजाद त्यागी व संचालन विजयपाल शास्त्री ने किया। दिनेश खेड़ा, सोहित त्यागी, गजेंद्र सिंह दबथुवा, अस्फाक जैनपुर ब्लॉक अध्यक्ष सरूरपुर, कृष्णपाल सिंह छुर, संजय दौरालिया, सम्राट चौधरी, नवाब सिंह, रविंद्र, बबली त्यागी, उदयवीर सिंह, विनेश प्रधान, प्रमोद व रामबोस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed