फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   'Pacemaker controls irregular beats'

दिल की असामान्य धड़कनों का पेसमेकर रखेगा हिसाब

Sun, 29 Dec 2019 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
'Pacemaker controls irregular beats'
सुशीला जसवंत राय अस्पताल में पेसमेकर की जानकारी देते डाॅ. राजीव अग्रवाल।
‘अनियमित धड़कनों को नियंत्रित करता है पेसमेकर’
विज्ञापन

मेरठ। यदि आप दिल के मरीज हैं तो यह खबर आपके लिए है। जसवंत राय स्पेशियलिटी अस्पताल और बोस्टन कार्डियक फाउंडेशन हर वर्ष की भांति आगामी 11 फरवरी, 2020 को नि:शुल्क पेसमेकर कैंप का आयोजन करेगा।

जसवंतराय अस्पताल में प्रेसवार्ता के दौरान कैंप संयोजक एवं वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव अग्रवाल ने बताया कि पेसमेकर दिल की अनियमित धड़कनों को नियंत्रित करता है। एक सिंपल पेसमेकर को लगाने में 1.5 लाख और एडवांस पेसमेकर में 2.5 लाख रुपये तक का खर्च आता है। गरीब और जरूरतमंदों के लिए पिछले 20 वर्षों से इस नि:शुल्क कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप के लिए चुने गए मरीजों के लिए पेसमेकर के अलावा हॉस्पिटल चार्ज, दवाइयां, पैथोलॉजी जांच, परामर्श भी नि:शुल्क रहेगा। पेसमेकर लगाने के बाद मेडिकल फालोअप भी नि:शुल्क किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 2001 से लेकर अब तक 450 मरीजों को नि:शुल्क पेसमेकर कैंप लगाए गए हैं। इसमें उनके साथ डा. सलील मिड्ढा और डॉ. राकेश मौर्या की भूमिका रहेगी। उन्होंने बताया कि वर्ष-2019 में दो बार कैंप का आयोजन हो चुका है। इसमें 19 मरीजों को नि:शुल्क पेसमेकर लगाए गए। आगामी कैंप में भी 15 से 20 मरीजों को नि:शुल्क पेसमेकर लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जरूरतमंद कैंप में अपना रजिस्ट्रेशन कराने के लिए 09917758886, 09927200310 और 08449087964 पर संपर्क कर सकते हैं। इस दौरान डॉ. राकेश मौर्या, डॉ. एससी अग्रवाल, शैलेंद्र कुमार, राजीव रस्तोगी और अशोक राजवंशी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed