फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   PAC Constable Bhupendra Pathak Booked for Rape in Meerut on Pretext of Marriage

वर्दी हुई शर्मसार: शादी का झांसा...फिर धोखे और दर्द की दास्तान, पीएसी सिपाही पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

Fri, 23 May 2025 03:19 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 23 May 2025 03:19 PM IST
सार

मेरठ के कंकरखेड़ा थाने में तैनात पीएसी सिपाही भूपेंद्र पाठक पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
PAC Constable Bhupendra Pathak Booked for Rape in Meerut on Pretext of Marriage
डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

विस्तार

मेरठ के कंकरखेड़ा थाने पर तैनात पीएसी के एक सिपाही पर महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि आरोपी सिपाही ने उसे शादी का झांसा दिया और कई बार उसका शोषण किया।
विज्ञापन


पीड़ित महिला लालकुर्ती थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 2018 में मुजफ्फरनगर निवासी एक युवक से हुई थी, लेकिन घरेलू हिंसा के चलते उसे ससुराल से निकाल दिया गया। वह पिछले कुछ वर्षों से अपने छह वर्षीय बेटे के साथ मायके में रह रही थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut Bribe Case: तीन लाख नहीं दिए तो चार्जशीट लगा दूंगा! सैनिक बोला- रिश्वत नहीं दूंगा, पकड़वाना चाहता हूं 
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब दो साल पहले उसकी मुलाकात फेसबुक के ज़रिए बरेली निवासी भूपेंद्र पाठक से हुई, जो इस समय मेरठ में 49वीं वाहिनी में सिपाही के पद पर कार्यरत है। जल्द ही दोनों के बीच करीबी संबंध बन गए। महिला का आरोप है कि सिपाही ने उसे शादी का भरोसा दिलाया और कंकरखेड़ा क्षेत्र के एक होटल में मिलने बुलाया, जहां उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद भी वह महिला से संबंध बनाता रहा, लेकिन जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने इनकार कर दिया। आखिरकार महिला ने कानून का सहारा लिया।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed