फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Oxygen crisis may arise in hospitals in the coming days in meerut , here is the reason

मेरठ: अस्पतालों में पैदा हो सकता है ऑक्सीजन का संकट, जानें आखिर क्या है असली वजह

Wed, 16 Sep 2020 08:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 16 Sep 2020 08:42 PM IST
सार

  • हालात नहीं सुधरने पर आने वाले दिनों में बढ़ सकता है संकट  

विज्ञापन
Oxygen crisis may arise in hospitals in the coming days in meerut , here is the reason
ऑक्सीजन सिलिंडर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

मेरठ में कोरोना मरीजों की बढ रही संख्या से आने वाले दिनों में अस्पतालों में ऑक्सीजन का संकट पैदा हो सकता है। हालांकि फिलहाल मांग के हिसाब से आपूर्ति हो रही है लेकिन रफ्तार यही रही तो परेशानी होना तय है।

विज्ञापन


इस बीच कोविड-19 का इलाज कर रहे अस्पतालों में ऑक्सीजन की मांग बढ़ने के कारण नॉन कोविड का इलाज करने वाले अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलिंडर की कीमत बढ़ा दी गई है। 400 रुपये में मिल रहा ऑक्सीजन सिलिंडर अब करीब 600 रुपये का मिल रहा है।
विज्ञापन


 एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में साढे पांच टन का लिक्विड ऑक्सीजन टैंक है, जिसमें 48 घंटे का बैकअप रहता है। पिछले महीने तक यहां डेढ़ से दो टन लिक्विड ऑक्सीजन का इस्तेमाल हर रोज हो रहा था, लेकिन अब यह तीन से साढ़े तीन टन पहुंच गया है। कोविड-19 के इलाज में सिर्फ लिक्विड ऑक्सीजन का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Exclusive: कोरोना के डर से लोग घरों में रख रहे ऑक्सीजन, अचानक बढ़ी सिलिंडर की मांग

जहां तक ऑक्सीजन सिलिंडर की बात है तो 7 क्यूबिक मीटर के 80 से 90 सिलिंडर कोविड-19 से पहले और इस दौरान भी इस्तेमाल होते थे, लेकिन सितंबर में इमरजेंसी में 125 से 150 तक सिलिंडर रोजाना इस्तेमाल किए जा रहे हैं।

दरअसल, अब नॉन कोविड मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा चिकित्सकों की कोशिश रहती है कि मरीजों में ऑक्सीजन की थोड़ी भी कमी न होने पाए। 40 से 50 सिलिंडर का बैकअप रखना पड़ता है। 

मेडिकल कॉलेज के एनेस्थीसिया विभाग के प्रभारी डॉ. विपिन धामा का कहना है कि ऑक्सीजन की मांग बढ़ने के कारण भविष्य में लिक्विड ऑक्सीजन टैंक की क्षमता बढ़ाने की योजना बनाई जा रही है। 

50 बेड बढ़ेंगे तो और बढ़ेगी मांग: प्राचार्य  
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार का कहना है कि मेडिकल कॉलेज में में कोविड के मरीजों के लिए 50 बेड बढ़ाने की तैयारी है। पहले यहां 70 से 80 मरीज भर्ती रहते थे, अब 130 से ज्यादा मरीज भर्ती हैं। मरीज बढ़ने पर ऑक्सीजन की मांग भी बढ़ेगी।            
 
किसी भी अस्पताल में कमी नहीं  
अभी मेरठ के किसी अस्पताल में भी ऑक्सीजन की कमी नहीं है। सुभारती अस्पताल में  लिक्विड ऑक्सीजन टैंक से सप्लाई होती है। इसके अलावा उनके पास ऑक्सीजन बनाने के संयंत्र भी हैं।  मुलायम सिंह यादव मेडिकल कॉलेज और धन सिंह कोतवाल अस्पताल में गंभीर कोविड मरीज नहीं रखे जाते हैं। - डॉ. राजकुमार, सीएमओ  
  
मेडिकल कालेज में अब 150 तक ऑक्सीजन सिलिंडर भेजे जा रहे हैं, पिछले महीने तक 80-90 सिलिंडर तक भेजे जाते थे। मिलिट्री अस्पताल भेजे जाने वाले सिलिंडर की संख्या भी 20-30 से बढ़कर 50-55 हो गई है।  - विशाल अग्रवाल, आपूर्तिकर्ता, मेसर्स अग्रवाल गैस 
 
कोरोना का इलाज कर रहे अस्पतालों में ऑक्सीजन की ज्यादा खपत हो रही है। निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम में अब ऑक्सीजन सिलिंडर महंगे दाम पर मिल रहे हैं। करीब डेढ़ गुना तक कीमत बढ़ा दी गई है। - डॉ. नवीन शर्मा, अध्यक्ष, आईएमए मेरठ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed