{"_id":"5f3300838ebc3e411324b4c9","slug":"outer-ring-road-will-connect-highway-in-meerut-city-news-mrt4958277184","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में हाईवे को आपस में जोड़ेगी आउटर रिंग रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में हाईवे को आपस में जोड़ेगी आउटर रिंग रोड
विज्ञापन

मेरठ। शहर को जाम मुक्त करने के लिए परिवहन मंत्रालय ने जिले में 31 किमी लंबी प्रस्तावित आउटर रिंग रोड बनाने की सहमति दे दी है। इसकी जिम्मेदारी एनएचएआई को दी गई है। इस रिंग रोड के निर्माण से लोगों को शहर की भीड़ में आने की जरूरत नहीं होगी। सीधे हाईवे को आपस में जोड़ते हुए वाहन दिल्ली से मुजफ्फरनगर, हापुड़ रोड, गढ़ रोड, मवाना रोड पर निकल जाएंगे। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से इस रिंग रोड को जल्द बनाए जाने के लिए एक नोडल अधिकारी भी नियुक्त करने की मांग की है, जिससे निर्माण कार्य की निगरानी हो सके।
जिले में कई वर्षों से इनर और आउटर रिंग रोड बनाने के लिए जद्दोजहद चल रही है। हालांकि, इन दोनों रिंग रोड को महायोजना-2021 में स्थान दिया गया है। यह महायोजना वर्ष 2000 में तैयार की गई थी, लेकिन आज तक एक भी कार्य धरातल पर शुरू नहीं हो सका है। कई बार प्रस्ताव पहुंचने के बाद मंत्रालय की ओर से मई-2020 की तारीख में एक पत्र सांसद राजेंद्र अग्रवाल को भेजकर आउटर रिंग रोड बनाने की जानकारी दी गई है।
यह है आउटर रिंग रोड का प्लान
मेरठ से गढ़ तक एनएच-709ए का निर्माण हो रहा है। सिसौली गांव से हाईवे एनएच-119 मेरठ-पौड़ी तथा एनएच-235 मेरठ-हापुड़ को भी आपस में जोड़ेगा। वहीं, मवाना रोड पर सलारपुर तथा हापुड़ रोड पर शकरपुर में यह लिंक रोड जुड़ेंगे। इसके अलावा एनएच-58 को परतापुर तिराहे पर इंटरचेंज बनाकर दिल्ली एक्सप्रेसवे से जोड़ा जा रहा है। चुड़ियाला गांव में भी इंटरचेंज बनाकर हापुड़ रोड एनएच-235 को जोड़े जाने का प्लान है।