फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   organisation will protect the intrests of bussinessman

व्यापारियों के हितों की रक्षा करेगा संगठन

Fri, 04 Oct 2019 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
organisation will protect the intrests of bussinessman
व्यापारियों के हितों की रक्षा करेगा संगठन
विज्ञापन

सरधना। मोहल्ला चौक बाजार में बुधवार की रात सरधना व्यापार मंडल की मासिक बैठक आयोजित की गई। जिसमें व्यापारियों ने पदाधिकारियों का स्वागत किया। बैठक में व्यापारियों और नगर की समस्याओं पर चर्चा की गई। जिसमें मुख्य रूप से अशोक की लाट, गंज बाजार और उत्तरी रामलीला रोड की क्षतिग्रस्त सड़क निर्माण की मांग, जर्जर विद्युत लाइन बदलवाने, बाजारों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने तथा आधार कार्ड की समस्या को देखते हुए नगर में कम से कम पांच सेंटर लगवाने पर चर्चा की गई। अध्यक्ष पंकज जैन ने कहा कि सभी समस्याओं के लिए एक प्रतिनिधिमंडल गठित किया जाएगा। जो संबंधित अधिकारियों से मिलकर समस्याओं का समाधान कराने का काम करेगा। कहा कि संगठन का उद्देश्य सामाजिक कार्य करना और व्यापारियों के हितों की रक्षा करना है। महामंत्री नीरज जैन ने कहा कि संगठन पिछले दो वर्षों से व्यापारियों की निस्वार्थ सेवा कर रहा है। कार्यक्रम अध्यक्ष सतेंद्र जैन ने भी आभार व्यक्त किया। अध्यक्षता सतेंद्र जैन व संचालन नीरज जैन ने किया। इस दौरान कपिल मित्तल, अजय गौतम, समीर काजी, मनोज बंसल, राजेंद्र पहलवान, रिजवान खान, अब्दुल हक, प्रदीप, विनोद जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed