फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   oppression of weaker sections in the country says Bhima Army chief Chandrasekhar

देश में कमजोर वर्ग का हो रहा दमन, योजनाबद्ध तरीके से अधिकारों का हनन: चंद्रशेखर 

Wed, 22 Jul 2020 01:42 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 22 Jul 2020 01:42 AM IST
सार

  • -आजाद समाज पार्टी के कैंप कार्यालय का उद्घाटन 
  • -खूब उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

विज्ञापन
oppression of weaker sections in the country says Bhima Army chief Chandrasekhar
चंद्रशेखर आजाद- भीम आर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भीम आर्मी भारत एकता मिशन के संस्थापक और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि देश में कमजोर वर्ग का दमन हो रहा है और उनके अधिकारों का हनन योजनाबद्ध तरीके से किया जा रहा है। आजाद समाज पार्टी वंचितों के हितों में संघर्ष करती रहेगी। 

विज्ञापन


मंगलवार को सहारनपुर में दिल्ली रोड पर पैरामाउंट ट्यूलिप के निकट आजाद समाज पार्टी के कैंप कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि आज जिस प्रकार से संवैधानिक और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कुचला जा रहा है, समाज के कमजोर वर्ग का दमन किया जा रहा है, वह बर्दाश्त से बाहर है।
विज्ञापन


मुट्ठीभर लोग संविधान की हत्या करना चाहते हैं और देश के तमाम राजनैतिक दल जो पहले वाइब्रेशन मोड पर थे, आज साइलेंट मोड पर चले गए हैं। हालांकि हमारा मूवमेंट लगातार चलता रहेगा। हम विचारधारा की लड़ाई लड़ रहे हैं, क्योंकि देश में दो तरह की विचारधारा चल रही है। एक तो समता पर आधारित है, जबकि दूसरी गैर बराबरी और शोषण पर आधारित मनुवादी विचारधारा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व मंत्री विनोद तेजियान, भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनयरतन सिंह, जिला प्रभारी प्रवीण गौतम, अजय गौतम, पिंकू, विनोद कुमार, अभिषेक गौतम, विकास, प्रवीण रुपड़ी और विजय गौतम आदि मौजूद रहे। 

सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं हुआ पालन 
वैसे तो आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने दावा किया कि सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कार्यक्रम किया गया, लेकिन कैंप कार्यालय का उद्घाटन करने के दौरान भीड़ देखकर ऐसा नहीं लगा कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा है। 

दलित सेना के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी श्रद्धांजलि 
लोक जनशक्ति पार्टी ने दलित सेना के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय रामचंद्र पासवान की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप भारती, महानगर अध्यक्ष राजकुमार गौतम, जिला महासचिव नवीन कुमार आजाद, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष संयोगिता, कर्ण सिंह, प्रमोद नोटियाल, डाक्टर रविंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, सतवेंद्र कुमार, किरणपाल गौतम, पंकज लांबा, रिक्की चौधरी आदि मौजूद रहे।
 
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed