फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Opportunity for admission in final open merit in UG, submit offer letter from today

यूजी में अंतिम ओपन मेरिट में दाखिले का मौका, आज से जमा करें ऑफर लेटर

Mon, 08 Nov 2021 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Opportunity for admission in final open merit in UG, submit offer letter from today
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेेजों में यूजी में अंतिम ओपन मेरिट के दाखिले के लिए आठ और नौ नवंबर को कॉलेजों में आफर लेटर जमा होंगे। छात्र-छात्राएं अपने लॉगइन से ऑफर लेटर डाउनलोड करके उस पर कॉलेज नाम लिखकर जमा कर दें। इनके एडमिशन 10 और 11 नवंबर को होंगे। यूजी में एडमिशन का ये अंतिम मौका है।
विज्ञापन

कैंपस-कॉलेजों में यूजी कोर्सों बीए-बीएससी-बीकॉम आदि में दो लाख के करीब सीटें हैं। अब तक एक लाख 10 हजार एडमिशन हो चुके हैं, 90 हजार सीटें खाली हैं। प्रवेश समन्वयक प्रो. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि यूजी में अंतिम ओपन मेरिट से एडमिशन होंगे। सोमवार और मंगलवार को ऑफर लेटर पर पेंसिल से नाम लिखकर संबंधित कॉलेज में रजिस्ट्रेशन फार्म के साथ जमा कर दें। कॉलेज सीटों के आधार पर मेरिट बनाकर एडमिशन देंगे।
विज्ञापन

पीजी कोर्सों में आज होंगे एडमिशन
पीजी कोर्सों एमए, एमएससी-एमकॉम में पहली ओपन मेरिट के एडमिशन सोमवार और मंगलवार को होंगे। मेरिट में आने वाले छात्र ऑफर लेटर और प्रमाणपत्र के साथ कॉलेज पहुंच जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलएलबी में एडमिशन का कल अंतिम दिन
तीन वर्षीय एलएलबी, पांच वर्षीय बीए-एलएलबी, बीकॉम-एलएलबी की पहली मेरिट जारी हो चुकी है। इनके एडमिशन चल रहे हैं। सोमवार और मंगलवार को इनके एडमिशन होंगे।

बीपीईएस-बीएससी फिजिकल एजुकेशन में आज और कल लें प्रवेश
बीपीईएस, बीएससी फिजिकल एजुकेशन और हेल्थ एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स में एडमिशन के लिए दूसरी वरीयता सूची सोमवार को जारी की जाएगी। छात्र आज अपनी लॉगइन आईडी से ऑफर लेटर डाउनलोड करके सोमवार से ही कॉलेजों में जमा करके एडमिशन ले लें। मंगलवार को इनके भी एडमिशन बंद हेे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed