फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Open red diary in Lucknow, shocked officers, read the full news in one click

लखनऊ में खुली लाल डायरी तो चौंक गए अधिकारी, एक क्लिक में पढ़ें पूरी खबर

Fri, 23 Jun 2017 06:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Fri, 23 Jun 2017 06:14 PM IST
विज्ञापन
Open red diary in Lucknow, shocked officers, read the full news in one click
लखनऊ में खुली लाल डायरी

सिंचाई विभाग के ठेकेदार अजय कुमार के यहां आयकर विभाग को मिली डायरी के साथ ही प्रोपर्टी के कागजातों ने तमाम राजफाश कर दिये हैं। इस सर्च ऑपरेशन की लखनऊ में मंगलवार को ब्रीफिंग हुई तो आला अधिकारी भी हैरत में पड़ गये। अब नये सिरे से डायरी और प्रोपर्टी के कागजों को लेकर आयकर विभाग आगामी कार्रवाई की तैयारी में जुट गया है। 

विज्ञापन


आयकर विभाग ने 16 जून को सिंचाई विभाग के बड़े ठेकेदार अजय कुमार के आवासों और कार्यालयों सहित सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर सुधीर शर्मा के कार्यालय, सरकारी आवास और गाजियाबाद के निजी आवास पर छापे मारे थे। 33 घंटे तक चली इस कार्रवाई में आयकर विभाग को एक लाल डायरी और बड़ी संख्या में प्रोपर्टी के पेपर मिले थे। जिन्हें आयकर विभाग की टीम अपने साथ ले गयी थी।

विज्ञापन

लखनऊ बैठक में रखी गयी रिपोर्ट

Open red diary in Lucknow, shocked officers, read the full news in one click
खुल गई लाल डायरी

आयकर विभाग के अधिकारियों ने ठेकेदार अजय कुमार के घर से मिली डायरी और प्रोपर्टी के कागजों के आधार पर तैयार रिपोर्ट को लखनऊ में आयोजित बैठक में रखा। बताया जा रहा है कि मामला पूरी तरह हाईप्रोफाइल हो गया है। आयकर विभाग ने जब ठेकेदार अजय के यहां छापा मारा था, तब उसे नहीं पता था कि मामला इतना बड़ा होगा। 

प्रोपर्टी के कागजों में नजर आया बड़ा खेल 
आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार अजय कुमार के यहां से मिले प्रोपर्टी के कागजों की जब जांच की गयी तो उसमें बड़ा मामला नजर आया। अजय के घर से कई आला अधिकारियों की बेनामी संपत्तियों के कागजात बरामद हुए हैं। इनमें कई संपत्ति तो अजय के साझे में हैं। अरबों रुपये की संपत्तियों के इन अभिलेखों की रिपोर्ट आयकर विभाग ने तैयार की, जिसमें तमाम अधिकारियों के नाम दर्ज हुए हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed