{"_id":"60b7f4578ebc3e00b1557aba","slug":"opd-will-start-from-4th-june-in-chc-phc-meerut-news-mrt5409821132","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार जून से सीएचसी-पीएचसी पर ओपीडी शुरू करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार जून से सीएचसी-पीएचसी पर ओपीडी शुरू करने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार जून से सीएचसी-पीएचसी पर ओपीडी शुरू करने के निर्देश
मेरठ। शासन ने सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ओपीडी और आईपीडी सेवाएं चार जून से शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इन केंद्रों पर फीवर क्लीनिक अलग से स्थापित होंगे। हालांकि सीएमओ का कहना है कि वह इस संबंध में शासन में बात करेंगे कि मेरठ में भी इसकी शुरुआत की जा सकती है या नहीं, उसी के बाद निर्देश लागू किए जाएंगे।
अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने निर्देशित किया है कि गर्भवती महिलाओं के प्रसव का कार्य सुचारु रूप से संचालित किया जाएगा। जिला चिकित्सालय में सर्जिकल ओपीडी प्रारंभ कर दिए जाएंगे। ऑपरेशन के लिए भर्ती प्रारंभ कर दी जाएगी। ऑपरेशन से पूर्व रोगियों की कोविड की जांच कराई जाएगी।
ईएनटी और आंख के उपचार की ओपीडी के लिए पूर्व में ही आदेश दिए जा चुके हैं। अब इन्हें दो घंटे के बजाय अस्पताल के खुलने के पूरे समय तक चलाया जाएगा। सभी जिला चिकित्सालय में पोस्ट कोविड सेंटर भी चलाए जाएंगे। इनमें पूर्व में दिए गए आदेश के अनुसार फीजिशियन, फीजियोथेरेपिस्ट और मानसिक रोग विशेषज्ञ टीम कार्य करेगी।