फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Online frauds: This is how to be safe from cyber crime

सजग रहेंगे तो नहीं होंगे साइबर क्राइम का शिकार, रखें सिस्टम की पूरी जानकारी

Thu, 20 Dec 2018 04:21 PM IST
Dimple Sirohi अश्वनी जौहरी, अमर उजाला, मेरठ
अश्वनी जौहरी, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 20 Dec 2018 04:21 PM IST
विज्ञापन
Online frauds: This is how to be safe from cyber crime
साइबर अपराध - फोटो : SELF

सिस्टम की अधूरी जानकारी और लापरवाही से लोग साइबर क्राइम का शिकार बन रहे हैं। विभाग के पास ऐसे मामलों की भरमार है, जिसमें छोटी सी लापरवाही ने खाताधारक को लाखों का चूना लगा दिया। हालांकि काफी मामलों में साइबर सेल रिकवरी कराने में सफल रहा। अधिकारियों का कहना है कि अगर लोग सूझबूझ से काम लें तो साइबर क्राइम का शिकार होने से बचा जा सकता है।

विज्ञापन


ठगी पर अंकुश लगाएगा एप
डेबिट और क्रेडिट कार्ड से ठगी के मामले अधिक रहे हैं। हाल ही में बैंकों ने इसका हल निकालने का प्रयास कर कुछ एप लांच किए, जिनकी मदद से खाता धारक अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड को कहीं से भी लॉक कर सकेगा। एसबीआई, एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक ने अपने खाताधारकों को फिलहाल यह सुविधा प्रदान की है। 

विज्ञापन

केस 1 
मेरठ में थाना सदर बाजार क्षेत्र में एक प्रोफेसर के खाते से वर्ष 2017 में 12 लाख रुपया निकाला गया। प्रोफेसर की शिकायत पर साइबर सेल की जांच में शुरू से ही एक महिला इस मामले में शक के दायरे में रही जो अक्सर प्रोफेसर के बैंक खाते को लेकर बातचीत करती थी। लेकिन प्रोफेसर को शक नहीं हो सका।

 

अगर प्रोफेसर गंभीरता दिखाते तो ठगी का शिकार होने से बच सकते थे। इस महिला ने साजिश के तहत प्रोफेसर के खाते से रजिस्टर्ड फोन नंबर बदलवाकर इस गोरखधंधे को अंजाम दिया। महिला को गिरफ्तार कर प्रोफेसर के रुपयों की रिकवरी की गई।
 

केस 2
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में वर्ष 2016 में सोशल मीडिया का रोचक मामला सामने आया था। यहां ऑनलाइन दोस्ती करने के बाद एक विदेशी महिला ने 27 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कराये। विदेशी बीज की ट्रेडिंग करने के युवक को सपने दिखाए। ठगी के शिकार युवक ने साइबर सेल से शिकायत की।

 

जांच में नाइजीरियाई गिरोह के सक्रिय होने के संकेत मिले। साइबर सेल ने करीब दो माह की मशक्कत के बाद इस गिरोह का पर्दाफाश कर मेरठ में रहने वाले चार सहयोगियों को पकड़कर 27 लाख की रिकवरी कराने में सफलता पाई।

यह सजगता ही बचाएगी आपको
फोन पर कभी भी किसी को बैंक खाते की जानकारी न दें। बैंक से कभी भी इस तरह की कॉल नहीं की जाती हैं।
कॉल करने वाला खुद को कुछ भी बताए, अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड का नंबर और पासवर्ड बिल्कुल न बताएं।
इस तरह की कॉल आए तो ध्यान न दें, जरूरी हो तो सीधे अपनी बैंक शाखा से संपर्क करें। 
एटीएम से नकदी निकालते समय सावधानी बरतें, किसी को अंदर मौजूद न रहने दें।
ऑनलाइन सामान केवल भरोसेमंद कंपनियों से खरीदें।
किसी भी ठगी की स्थिति में तत्काल पुलिस और बैंक को सूचित करें।

चार साल में रिकवरी

 

 वर्ष  मामले    ठगी  रिकवरी
2015   120    9.73 लाख  4.98 लाख 
2016   240   13.15 लाख    8.70 लाख
2017   350   30.14 लाख   23.49 लाख
2018     511   38 लाख   27.41 लाख

 


शार्टकट के चक्कर से बचें
ऑनलाइन ठगी के काफी मामलों में खाताधारक सूझ-बूझ से बच सकते थे। लेकिन शार्टकट के चक्कर में वह ठगे गए। कोशिश रहती है कि रकम पूरी रिकवर की जाए। - सतपाल सिंह, एएसपी कैंट/सीओ क्राइम

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed