{"_id":"5f7b7bfd8ebc3eefb87deeab","slug":"online-betting-on-ipl-match-at-hotel-five-arrested-city-news-mrt5046915140","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टे का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल में आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टे का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
मेरठ। सिविल लाइन पुलिस और सर्विलांस टीम ने रविवार देर रात एक होटल में आईपीएल मैच पर सट्टा लगवा रहे गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने पांच लोग गिरफ्तार किए। उनसे मोबाइल, लैपटॉप के अतिरिक्त हॉटलाइन बॉक्स भी बरामद किया है।
पुलिस को देर रात सूचना मिली कि साकेत स्थित होटल सिल्वर पर्ल (फ्लाविया) में आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाया जा रहा है। इस पर सिविल लाइन इंस्पेक्टर अब्दुर्रहमान सिद्दीकी और सर्विलांस टीम प्रभारी मनोज दीक्षित होटल पहुंचे। यहां दूसरे तल पर एक कमरे में ऑनलाइन सट्टा लगवाया जा रहा था। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान राम पुत्र अशोक कुमार, हरेंद्र उर्फ बिट्टू पुत्र रामप्रसाद, आशीष उर्फ गोलू पुत्र पवन गोयल निवासी सदर दाल मंडी थाना सदर बाजार, परमजीत उर्फ मिक्की पुत्र बलजीत सिंह निवासी शर्मा नगर व सुमित कुमार लाल पुत्र सुशील कुमार निवासी लाल पार्क गंगानगर के रूप में हुई। होटल मालिक सुदीप अग्रवाल निवासी शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट फरार हो गया।
पुलिस ने उनसे 10 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, एक रजिस्टर, हॉटलाइन बॉक्स व अन्य सामान बरामद किया। उन्होंने बताया कि दिल्ली के बंटी नामक बुकी से 10 हजार रुपये में सॉफ्टवेयर खरीदा था।
विज्ञापन
एक जगह बैठकर कई शहरों से होता है संपर्क
मेरठ। पुलिस पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी हैं। होटल संचालक द्वारा गिरोह का रिकॉर्ड रजिस्टर में दर्ज नहीं किया गया। इसके चलते पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
गिरोह के सरगना राम ने बताया कि मैच शुरू होते ही भाव लगने शुरू हो जाते हैं। बड़ी-बड़ी राशि को कोडवर्ड में दर्ज कराया जाता है। यदि किसी ने दांव लगा दिया और वह कम करना चाहता है तो फोन करक ेएजेंट को कोडवर्ड में बता देता है। पूरा नेटवर्क लैपटॉप, मोबाइल, वाइस रिकार्डर और हॉटलाइन बॉक्स पर ही चलता है। बीबीए पास आशीष लैपटॉप पर लगातार चलने वाली सट्टे की लाइन को ऑपरेट करता है। इस गिरोह के संचालन में होटल का मैनेजर सुमित कुमार लाल भी शामिल है। वह पुलिस की गतिविधि पर नजर रखता है। पुलिस के आने पर होटल की लाइट बंद करने का जिम्मा इसी का था। एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि पकड़ा गया गिरोह नोएडा, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, हापुड़, बिजनौर, बड़ौत और मुंबई के अन्य आईपीएल पर सट्टा करने वालों के संपर्क में थे। ऑनलाइन सट्टा करने वाले बडे़ बुकी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की है।