{"_id":"5d1610cf8ebc3e3cd13c48bf","slug":"one-person-died-while-checking-the-vehicle-in-bijnor-and-ruckus-in-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: वाहन चेकिंग के वक्त एक शख्स की हार्ट अटैक से मौत, थाने में तोड़फोड़, पुलिस ने किया लाठीचार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: वाहन चेकिंग के वक्त एक शख्स की हार्ट अटैक से मौत, थाने में तोड़फोड़, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
Sat, 29 Jun 2019 12:02 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 29 Jun 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बिजनौर जिले में वाहन चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस घटना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। वहीं पुलिस आनन-फानन में व्यक्ति को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बताया गया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी कर्मसिंह के बेटे बिजेंद्र (40 वर्ष) शुक्रवार शाम को किसी काम से बाइक पर अकेले कहीं जा रहे थे। इसी दौरान पुलिसवालों ने चेकिंग के लिए उन्हें रोका तो बिजेंद्र की हार्ट अटैक से मौत हो गई।
विज्ञापन
उधर, घटना की जानकारी लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इसके बाद परिजनों व ग्रामीणों ने कोतवाली देहात थाने में तोड़फोड़ करते हुए हंगामा कर दिया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शकारियों पर लाठियां फटकार खदेड़ दिया।
विज्ञापन
वहीं मामला बढ़ता देख कोतवाली थाने में भारी पुलिसफोर्स बुलाई गई। इसके बाद आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन परिजन मानने को तैयार नहीं है। इस बीच पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि मामले में सही कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/