{"_id":"612fe3608ebc3e7c29221549","slug":"one-killed-one-injured-in-uncontrolled-truck-collision-sardana-news-mrt5543678196","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से एक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से एक की मौत, एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से एक की मौत, एक घायल
सरूरपुर। कस्बा हर्रा में बुधवार सुबह अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने एक व्यक्ति को कुचल दिया। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल भी हुआ है। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।
हर्रा स्थित एक प्राथमिक विद्यालय के सामने सरधना की ओर से आ रहा एक ट्रक अचानक बेकाबू हो गया। ट्रक ने सड़क किनारे माजिद पुत्र मुस्तकीम, हसरत पुत्र ईसा व युसूफ पुत्र इलियास, फरमान पुत्र जब्बार और शकील पुत्र मसीतउल्लाह आपस में बात कर रहे थे। इस दौरान ट्रक की चपेट में आने से फरमान पुत्र जब्बार की मौत हो गई, जबकि शकील पुत्र मसीतउल्लाह घायल हो गया। अन्य लोगों ने भागकर जान बचाई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इस संबंध में मृतक के छोटे भाई इमरान पुत्र जब्बार ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।