{"_id":"5f1057308ebc3e63865e3079","slug":"one-killed-and-five-peoples-injured-in-bus-road-accident-at-shamli","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली में बस पलटने से हादसा, एक व्यक्ति की मौत, पांच लोग गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली में बस पलटने से हादसा, एक व्यक्ति की मौत, पांच लोग गंभीर रूप से घायल
Thu, 16 Jul 2020 07:03 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 16 Jul 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में बृहस्पतिवार को एक हादसा हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि कैराना रोड पर बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे कैराना से जा रही एक बस ग्राम मन्ना माजरा के पास पलट गई। बस में सवार शामली के मोहल्ला तिमरसा निवासी 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/