फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   one injured and one died in a road accident after

बिजनौर: कार व बाइक की जबरदस्त भिड़ंत, एक की मौत, दूसरा घायल

Wed, 28 Oct 2020 10:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 28 Oct 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
one injured and one died in a road accident after
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक मारुति वैन की किसी वाहन को ओवरटेक करते समय सामने से आ रही एक बाइक सवार से जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिससे बाइक चालक की मौत हो गई। जबकि कार चालक घायल हो गया।

विज्ञापन


गांव बिलाई चीनी मिल के पास बुधवार दोपहर करीब 12 बजे गांव का ही मोहम्मद रिजवान (40) बाइक पर सवार होकर अपने गांव की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नहटौर-बिजनौर मार्ग पर स्थित बिलाई चीनी मिल के पास जब वह पहुंचा तो नहटौर की ओर से आ रही एक मारुति वैन ने किसी वाहन को ओवरटेक करते समय उसकी बाइक से भीड़ गई।
विज्ञापन


हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने घायल रिजवान को उपचार के लिए बिजनौर भेजा और मामले की सूचना पुलिस को दी। जहां रास्ते में घायल रिजवान ने दम तोड़ दिया। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन बिना पोस्टमार्टम कराएं शव को घर लाए और न ही मामले की तहरीर दी। हलका दरोगा राकेश सिंह का कहना है कि घायल नहटौर के बैहरम नगर निवासी रोशन इकबाल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed