{"_id":"5f15bcc08ebc3e63b66d587a","slug":"one-died-due-to-consuming-poisonous-liquor-in-meerut-several-in-serious-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में जहरीली शराब से एक की मौत, दर्जन भर की हालत बिगड़ी, कई की आंखों की रोशनी खतरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में जहरीली शराब से एक की मौत, दर्जन भर की हालत बिगड़ी, कई की आंखों की रोशनी खतरे में
Mon, 20 Jul 2020 09:18 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 20 Jul 2020 09:18 PM IST
सार
- डूंगर गांव का मामला, एक दर्जन ग्रामीणों की हालत बिगड़ी
- कई की आंखों की रोशनी पर संकट
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती पीड़ित
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के रोहटा थानाक्षेत्र में सोमवार शाम डूंगर गांव में जहरीली शराब से सोमवार को एक ग्रामीण की मौत हो गई जबकि एक दर्जन लोगों की हालत बिगड़ गई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चर्चा है कि रविवार रात कुछ लोगों ने गांव में मुफ्त शराब बांटी थी।
विज्ञापन
डूंगर गांव में पंचायत चुनाव के चलते एक प्रधान प्रत्याशी द्वारा अवैध रूप से शराब बांटी जा रही थी। मुफ्त बांटी जा रही शराब को ग्रामीण काफी दिनों से पी रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार सुबह भी ग्रामीणों ने प्रत्याशी द्वारा बांटी गई मुफ्त शराब का सेवन किया। जिसके बाद एक दर्जन लोगों की अचानक से तबीयत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ के सरधना में सरेराह युवक की गोली मारकर हत्या, वारदात को अंजाम देकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश
विज्ञापन
उन्हें उल्टी-दस्त के साथ कम दिखाई देने लगा। इसे लेकर हड़कंप मच गया। करीब एक दर्जन से ज्यादा लोगों को एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया, जहां गंभीर हालत को देखते हुए सभी को जिला अस्पताल भिजवाया गया। इनमें से एक ग्रामीण तेजपाल की जिला अस्पताल में मौत हो गई जबकि सतीश, जोगेंद्र, उदयवीर, लाला, अनिल, सचिन, मुकेश, दिनेश की हालत गंभीर बताई गई।
इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डॉ. अमर सिंह ने बताया कि सभी मरीजों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। वहीं, सीओ सरधना जितेंद्र सरगम ने मामले की जानकारी होने से ही इंकार कर दिया। जबकि एसपी देहात अविनाश पांडे ने बताया कि शराब पीने का मामला सामने आया है, जिसमें जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/