फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   One died and more than six injured in an Accident in Meerut today Morning

Meerut News: दिन निकलते ही हादसा, दौराला में अनियंत्रित कार ने छह लोगों को कुचला, एक की मौत

Wed, 22 Feb 2023 10:39 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 22 Feb 2023 10:39 AM IST
सार

मेरठ के दौराला में बुधवार सुबह एक अनियंत्रित कार ने रोड पर बस के इंतजार में खड़े छह लोगों को कुचल डाला। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
One died and more than six injured in an Accident in Meerut today Morning
एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के दौराला में एनएच-58 पर सकौती में हाइवे किनारे खड़े होकर सवारी का इंतजार कर रहे लोगों को गाड़ी ने कुचल दिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि कार चालक ने मौके से भागने का प्रयास किया लेकिन लोगों ने चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने घायलों को मोदीपुरम स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सकौती गांव के सामने सड़क किनारे सवारी के इंतजार में खड़े छह लोगों को तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने कुचल डाला। हादसे में जिला रामपुर निवासी दिनेश (45) उर्फ धन्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि, इन्द्रपाल, मुनेंद्र समेत पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। पुलिस कार सवार को हिरासत में लेकर थाने ले आई। अस्पताल में घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed