फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   one died and many injured in a truck accident in Baghpat today

बागपत: ट्रक व ट्रैक्टर की भिड़त में एक की मौत, आठ घायल, काम करने पंजाब जा रहे थे कासगंज के मजदूर 

Tue, 03 Nov 2020 08:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 03 Nov 2020 08:14 PM IST
विज्ञापन
one died and many injured in a truck accident in Baghpat today
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
बागपत के खेकड़ा में ईपीई पर हुई सड़क दुर्घटना में ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। साथ ही इसके परिवार के आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जहां घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह कासगंज निवासी रोहित पुत्र रामनरेश अपने परिवार के आठ लोगों के साथ पंजाब के एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने के लिए ट्रैक्टर से जा रहे थे। जैसे ही उनका ट्रैक्टर ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर खेकड़ा के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें ट्रैक्टर सवार इक्कीस वर्षीय रोहित पुत्र रामनरेश की ट्रैक्टर से नीचे गिरकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन


 

ट्रैक्टर पर सवार अन्य दबलबीर, राकेश, गौरव, लोकेश , ब्रिजेश, भूपचंद, संध्या, समर्पण आदि भी गंभीर रूप से घायल हो गए। एक्सप्रेस वे पर घायलों को देखकर गुजर रहे लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर खेकड़ा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। साथ ही शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा। युवक की मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया। दुर्घटना को अंजाम देकर चालक ट्रक को लेकर मौके से फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 


बाइक और कार की टक्कर में दो युवक घायल
उधर, दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर बाइक और कार की टक्कर में बाइक सवार और कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनो घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर मवीकला टोल के पास कार की बाइक मेेेें भिड़ंत हो गई। दोनो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। कार सवार बड़ौत क्षेत्र के गांव लुहारी निवासी अजय और बाइक सवार छपरौली क्षेत्र के गांव बौढ़ा निवासी प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार घायल खतरे से बाहर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed