{"_id":"5ceb98bdbdec2207571f6136","slug":"one-died-and-another-injured-in-a-road-accident-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: कंटेनर ने ट्रक में मारी जोरदार टक्कर, हादसे में एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: कंटेनर ने ट्रक में मारी जोरदार टक्कर, हादसे में एक की मौत, दो घायल
Mon, 27 May 2019 01:28 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 27 May 2019 01:28 PM IST
विज्ञापन
हादसे में घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में सोमवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो लोग बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
रतनपुरी थाना क्षेत्र में हाईवे पर सठेड़ी गंग नहर पुल के नजदीक एक कंटेनर ट्रक ने स्क्रैप से भरे अठारह टायरा ट्राले में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कंटेनर में सवार करन सिंह पुत्र प्रताप सिंह निवासी आगरा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चालक शुगर सिंह पुत्र भीकम सिंह निवासी गांव बरदनियां थाना भौगांव जिला मैनपुरी और हेल्पर अनूप दुबे पुत्र प्रमोद दुबे निवासी गांव जगतपुरी थाना बिछवा,मैनपुरी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत हाईवे स्थित सेंट फ्रांसिस अस्पताल में भर्ती कराया और मृतक करन सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने टाले के चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/