{"_id":"5c345ecfbdec2257282d4aaa","slug":"one-died-and-another-injured-after-two-bikes-accident-with-each-other-in-muzaffarnagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, एक की मौत दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, एक की मौत दूसरा घायल
Tue, 08 Jan 2019 01:56 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 08 Jan 2019 01:56 PM IST
विज्ञापन
Bike Accident
यूपी के मुजफ्फरनगर में आज दोपहर दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई वहीं अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांधी कॉलोनी में पचेंडा रोड पर गोल्डन पब्लिक स्कूल के पास दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने सामने की भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई। लोगों तुरंत मदद के लिए पहुंचे और पुलिस को सड़क हादसे की सूचना दी।

Trending Videos
जानकारी के अनुसार हादसे में छपार थाना क्षेत्र के गांव तेजलहेड़ा निवासी मनजीत (25) पुत्र ईश्वर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य बाइक सवार पंकज पुत्र मामू निवासी पचेंडा कलां गंभीर रूप से घायल हुआ है।
पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर घायल को सीएचसी में भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक दोनों ही युवक बेहद तेज गति से बाइक चला रहे थे और दोनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना हुआ था।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/