फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: one death 219 new cases of corona

मेरठ में फिर दहशत बढ़ा रहा कोरोना, एक दिन में मिले 219 नए मरीज, एक बुजुर्ग की मौत, मचा हड़कंप

Mon, 12 Apr 2021 10:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 12 Apr 2021 10:47 AM IST
सार

  • मेरठ में फिर तेजी से बढ़ रहा कोरोना का खतरा
  • जिले में एक दिन में मिले 219 नए मरीज

विज्ञापन
Meerut News: one death 219 new cases of corona
मेरठ में कोरोना से मौत। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ में कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। जनपद में नेहरूनगर निवासी बुजुर्ग (69 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि 219 नए मरीज मिले हैं। सरधना छावनी में 14 मरीज मिले हैं, जबकि राजेंद्रनगर में 10 और शीलकुंज में नौ संक्रमित मिले हैं। जागृति विहार में छह मरीज, पल्लवपुरम में चार और लल्लापुरा में तीन मरीज मिले हैं। इनके अलावा रजबन, गंगानगर, डिफेन्स कॉलोनी, नंगला बट्टू और मवाना के मरीज हैं।

विज्ञापन


बता दें कि रविवार को 4828 सैंपलों की जांच हुई है। मरीजों में एक साल के बालक से लेकर 82 साल तक के शामिल हैं। इनमें हेल्थ केयर वर्कर, मेड, घरेलू महिलाएं, स्टूडेंट्स, नौकरीपेशा, अधिवक्ता, शिक्षक और कारोबारी आदि शामिल हैं। मेडिकल कॉलेज कैम्पस में भी कोरोना घुस आया है, यहां एक स्टूडेंट संक्रमित निकला है।
विज्ञापन


अब तक 23149 लोगों को कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। 715 लोग होम आइसोलेशन में हैं। 413 लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार को 34 मरीजों की छुट्टी हुई है। अब तक 21401 की छुट्टी हो चुकी है। रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर जांच में किसी को कोरोना की पुष्टि नहीं हुई है। रेलवे स्टेशन पर 102 लोगों की जांच की गई। 58 लोगों की जांच बस अड्डे पर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में मिले 24 संक्रमित
57 स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाए गए मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 24 मरीजों को कोरोना की पुष्टि हुई है। 1070 मरीजों की एंटीजन से जांच की गई थी। मेले में कुल 2351 मरीज पहुंचे। इनमें 950 पुरुष, 1119 महिलाएं और 282 बच्चे थे। 251 लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए गए। 29 कुपोषित बच्चों का चिन्हीकरण भी किया गया।

यह भी पढ़ें: भाईजान ! हद हो गई, आज दो मौतें होंगी..., मरने से 15 मिनट पहले गुड्डू ने भाई को भेजा था ऑडियो 

हर रविवार को स्वास्थ्य केंद्रों (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और अर्बन हेल्थ सेंटर) पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला लगाया जाता है। इसमें ओपीडी के अलावा टीबी, मलेरिया, कोरोना की जांच और आयुष्मान योजना के गोल्डन कार्ड भी वितरित किए जाते हैं। इनके अलावा कुपोषित बच्चों का भी चिन्हीकरण किया जाता है।

नोडल अधिकारी डॉ. एसके शर्मा ने बताया कि सबसे ज्यादा मरीज त्वचा और पेट रोग के आए हैं। ध्यान न देने के कारण त्वचा रूखी और बीमार हो जाती है। वहीं, गलत खानपान पेट रोग बढ़ने का कारण है। मेले को लगाने का उद्देश्य यही है कि छुट्टी के दिन भी ज्यादा से ज्यादा मरीजों को स्वास्थ्य लाभ मिले। इसमें सफलता भी मिल रही है।

यह भी पढ़ें: सनसनीखेज खुलासा: सुसाइड नोट से खुला चाची-भतीजे की मौत का बड़ा राज, पुलिस अफसर भी हैरान

ऊर्जा भवन के नौ कर्मचारी चपेट में
पीवीवीएनएल के ऊर्जा भवन में 9 कर्मचारियों को कोरोना हो चुका है। इनमें से कई के परिवार भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक रोहित कुमार ने कंपनी एमडी से ऊर्जा भवन को सैनिटाइज कराकर 72 घंटे के लिए बंद करने की गुहार लगाई है। रोहित कुमार ने बताया कि ऊर्जा भवन में कार्यरत इंजीनियरों के अलावा फील्ड में तैनात कई अभियंता और कर्मचारी भी कारोना की चपेट में आ चुके हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed