फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   One crore theft revealed, seven arrested

एक करोड़ की चोरी का खुलासा, सात गिरफ्तार

Thu, 09 Sep 2021 01:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
One crore theft revealed, seven arrested
एक करोड़ की चोरी का खुलासा, सात गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। कारोबारी के घर एक करोड़ की चोरी के मामले का सिविल लाइन पुलिस ने खुलासा कर दिया। सात आरोपियों को गिरफ्तार कर नकदी और ज्वैलरी बरामद कर ली। कारोबारी का कहना है कि पुलिस ने अभी सिर्फ 40 फीसदी सामान बरामद किया है। गिरोह का एक आरोपी अभी फरार है, जिसके पास अन्य सामान होना बताया गया।
एसपी सिटी विनीत भटनागर व सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह ने बुधवार को पुलिस लाइन में चोरी का खुलाया किया। एसपी सिटी ने बताया कि 27 अगस्त की रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नंगलाबट्टू में श्री आदिनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन विपिन जैन के बंद मकान में बदमाशों ने चोरी की थी। कारोबारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसी दिन एसओजी और सर्विलांस टीम के साथ तीन टीमें गठित की गईं। पुलिस ने रेकी, चोरी और खरीदारी के नेटवर्क से जुड़े इस गिरोह को धर दबोचा। कुल सात लोग गिरफ्तार किये गये हैं, जिनमें इरशाद उर्फ इकबाल पुत्र स्व. निजामुद्दीन, इकराम पुत्र इरशाद व सितारा पत्नी इस्लामुद्दीन निवासीगण मदीना मस्जिद वाली गली मानकमऊ थाना कुतुबशेर सहारनपुर हाल निवासी शाहजहां कालोनी गली नंबर 9, समर गार्डन थाना लिसाड़ीगेट, कुलदीप गुर्जर निवासी गलीरा चौक हरिलोक कालोनी सदर बाजार सहारनपुर, अकबर अब्बासी निवासी 30 फुटा रोड गली नंबर 12 फतेहउल्लापुर थाना लिसाड़ीगेट के अलावा सराफ तनवीर अहमद व दिलशाद निवासी आली की चुंगी मैसूर पैलेस थाना मंडी सहारनपुर शामिल हैं। फरार आठवें अभियुक्त इस्लामुद्दीन पुत्र इरशाद निवासी मदीना मस्जिद वाली गली मानक मऊ थाना कुतुबशेर सहारनपुर हाल निवासी शाहजहां कालोनी गली नंबर 9, समर गार्डन थाना लिसाड़ीगेट की तलाश में टीमें जुटी हैं। इसी के पास बाकी माल बताया जा रहा है।
विज्ञापन

चोरों तक ऐसे पहुंची पुलिस
नंगलाबट्टू रोड पर स्टेट बैंक के एटीएम के सामने स्थित मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया। उसी कैमरे में एक संदिग्ध ई-रिक्शा चालक की धुंधली छवि कैद हुई, जिसकी पहचान अकबर अब्बासी के रूप में हुई। उसकी गिरफ्तारी के साथ मामला खुलता चला गया। फुटेज मिलने के बाद इंस्पेक्टर सिविल लाइन अब्दुल रहमान सिद्दीकी और एसएसआई रामकुमार पुलिस टीम के साथ लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरोह ने ऐसे की वारदात
एसपी सिटी ने बताया कि यह गिरोह दिन में रेकी करता है। अकबर अब्बासी गिरोह के सदस्य इस्लामुद्दीन की पत्नी सितारा को लेकर क्षेत्र में घूमा और कारोबारी के बंद घर की रेकी की। रात में इरशाद, इकराम और कुलदीप बेडरूम की खिड़की की ग्रिल काटकर कारोबारी के घर में घुसे और माल समेटकर फरार हो गये।
सराफ के यहां से बरामद हुआ सामान
पुलिस के जांच में सहारनपुर के सुभान ज्वैलर्स के मालिक तनवीर अहमद व दिलशाद का नाम सामने आया। उनके यहां दबिश दी गई और एक बैग से चोरी का माल बरामद कर लिया गया। तय हुआ था कि जैसे-जैसे माल बिकता जाएगा, वैसे-वैसे रुपया उनको मिलता रहेगा। कुछ माल बेचकर तीन लाख रुपये उनके द्वारा इरशाद व कुलदीप को दिये थे।
वारदात करने का अपनाया अनूठा तरीका
सीओ सिविल लाइन ने बताया कि इरशाद उर्फ इकबाल का शाहजहां कालोनी लिसाड़ीगेट मेरठ के अलावा सहारनपुर में भी मकान है। यह पूरा गिरोह वारदात करने यहां आता था और वारदात कर फरार हो जाता था।
पुलिस खुलासे से संतुष्ट कारोबारी परिवार
खुलासे के वक्त एसपी सिटी ने विपिन जैन व उनके दोनों भाइयों को भी बुलाया हुआ था। विपिन जैन ने बताया कि करीब एक करोड़ से ज्यादा की चोरी हुई थी। इसमें लगभग साढ़े छह किलोग्राम सोने, चांदी व हीरे के जेवरात थे। इसमें से अभी 40 लाख का माल ही बरामद हुआ है।

यह माल हुआ बरामद
सोने का गले का लांग सेट, हसली सेट, जड़ाऊ रानी हार, एक सेट विद सोना लोकेट, दो चिक हार, लटकन वाला हार, कंगूरे वाला हार, डेमस हार, एक हार घुंघरू लटकन, दो सोने के ठोस कड़े, एक सोने का मंगलसूत्र, एक चेन कर्व विद तालानुमा पेंडेंट, एक चेन हाईवे डिजाइन, एक सेट झुमकी, पांच अंगूठी, गले की मोतीनुमा चेन, हीरे का सेट, दो हीरे के कड़े, एक हीरे का ब्रेसलेट, छह हीरे की अंगूठी विद नग, पांच हीरे की लेडीज अंगूठी, एक हीरे का पेंडेंट, एक सोने का सिक्का, एक सोने की गिन्नी, एक हजार का नोट सोने का पानी चढ़ा, पांच सो का नोट चांदी का पानी चढ़ा, 7.5 लाख रुपये सहित काफी माल बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed